{"_id":"58a185af4f1c1b5933d849ee","slug":"the-baby-is-crying-and-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम चीखती रही और दरिंदा करता रहा दरिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम चीखती रही और दरिंदा करता रहा दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 13 Feb 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर सामान लेने गई बच्ची को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर गांव से बाहर एक मकान में ले गया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर बाहर तलाश में जुटे परिजनों ने आवाज सुनकर दरवाजा तोड़ा और भीतर घुस गए। बच्ची को लहूलुहान देखकर भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित की छह वर्षीय बेटी शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। शाम करीब सात बजे मासूम गायब हो गई। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन मासूम का कुछ पता नहीं चल पाया। गांव के दर्जनों लोग बच्ची की तलाश में जुट गए। रात करीब दस बजे गांव से बाहर ईदगाह के सामने कमरे से रोने की आवाज आ रही थी। लोगों को शक हुआ और भीड़ ने दरवाजे को तोड़ दिया। कमरे में गांव का युवक मासूम से दुष्कर्म कर रहा था और मासूम लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। हालात देख लोग भड़क गए और आरोपी को कमरे से बाहर खींच लिया। लोगों ने युवक को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी साजिद के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
बच्ची को दिया था दस रुपये का लालच
बच्ची को गली में खेलते देख युवक वहशी बन बैठा। मासूम से बात करने लगा और उसे दस रुपये का लालच दिया। बच्ची लालच में आ गई और आरोपी के साथ चल दी। आरोपी उसे गांव से बाहर ले गया और कमरे में बंद कर दी। इसी बीच गांव में मासूम की तलाश होने लगी। आरोपी दुष्कर्म करने लगा तो मासूम रोने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीण भीतर घुस गए और आरोपी को दबोच लिया। दस रुपये देने की बात आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूली है।
विज्ञापन