फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tarapuri me sapai ne ki hatya

तारापुरी में सपाई ने की सपाई की हत्या

Tue, 14 Jun 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
tarapuri me sapai ne ki hatya
लिसाड़ी क्षेत्र में सपाई की हत्या के बाद परिजन - फोटो : अमर उजाला
 लिसाड़ी गेट थाना अंतर्गत तारापुरी में सोमवार दोपहर सपा नेता की सपा नेता ने ही कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। विवाद 84 हजार रुपये के लेनदेन का बताया गया। हत्या के बाद शव को अपने घर में बंद कर हत्यारोपी फरार हो गया। करीब तीन घंटे बाद पब्लिक के हंगामा काटने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो घर से सपा नेता की लाश बरामद हुई। जिसके बाद पब्लिक पुलिस से भिड़ गई। देर रात पुलिस ने हत्यारोपी सपाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तारापुरी जाटों वाली गली निवासी नसीम अहमद (50) नल ठेकेदार के साथ ही सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में सचिव था। परिजनों के अनुसार पड़ोसी रजाउद्दीन पर नसीम के कमेटी के करीब 84 हजार रुपये बकाया थे। रजाउद्दीन भी सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में दक्षिणी विस उपाध्यक्ष था। लेनदेन को लेकर कई बार विवाद होने पर रजाउद्दीन ने सोमवार को रुपये देने का वादा किया था। दोपहर करीब तीन बजे नसीम उसके घर रुपये लेने गया था। शाम पांच बजे तक भी वह नही लौटा तो उसके  भाई दो बार रजाउद्दीन के यहां नसीम के बारे में पूछने गए। उसने यह कहकर धमकाकर भगा दिया कि वो तो यहां से चला गया था।
विज्ञापन


भाईयों को हो गया था शक
शक होने पर नसीम के परिजनों ने रजाउद्दीन के घर के पास जाकर नसीम का मोबाइल नंबर मिलाया तो घर के अंदर से रिंग बजने लगी। इसी दौरान करीब छह बजे तारापुरी में गोली चलने की सूचना पर पिलोखड़ी पुलिस वहां पहुंची। परिजनों ने पुलिस को मामला बताया। तभी रजाउद्दीन अपने मकान का ताला बंद कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से कर दी हाथापाई
वहां जमा भीड़ ने रजाउद्दीन के मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इससे भीड़ भड़क गई। जिसके बाद पुलिस करीब पौने सात बजे खुद मकान का ताला तोड़कर अंदर गई तो नसीम की लाश पड़ी मिली। उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई थी। यह देख भीड़ भड़क गई। वह पुलिस से भिड़ गई। महिलाओं ने पुलिस पर गेट खोलने में देरी का आरोप लगाते हुए हाथापाई कर दी।

नहीं उठने दिया शव
दूसरे मोहल्ले से भी भीड़ वहां पहुंच गई और भीड़ ने शव नहीं उठने दिया। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पर एसपी सिटी और एसपी क्राइम कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए रात करीब पौने आठ बजे शव कब्जे में लिया।


थोड़ी देर बाद ही हुई गिरफ्तारी
एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र सिंह ने बताया कि नसीम के भाई सलीम ने रजाउद्दीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रियाजुद्दीन पर 84 हजार रुपये बकाया थे। इसी के विवाद में ये हत्या हुई है। देर रात रजाउद्दीन को गिरफ्तार कर उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed