फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sex racket in inspector's hotel

इंस्पेक्टर के होटल में भी सेक्स रैकेट

Wed, 19 Jun 2019 04:24 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Wed, 19 Jun 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
Sex racket in inspector's hotel
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला
 कबाड़ी बाजार से निकली सेक्स वर्करों का शहर में जाल फैला हुआ है। शहर के पॉश इलाके आबूलेन और शास्त्रीनगर में कोठियों का भंडाफोड़ होने पर परत दर परत खुलने लगी हैं। गढ़ रोड स्थित महिला इंस्पेक्टर के होटल में भी सेक्स रैकेट चल रहा है। महिला इंस्पेक्टर का पति खुद को इस होटल का मैनेजर बताकर बाहर से लड़कियों को बुलाने की सौदेबाजी करता है। इसकी भी वीडियो अमर उजाला के पास है।
विज्ञापन

आबूलेन, साकेत और शास्त्रीनगर की कोठियों में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसका खुलासा अमर उजाला ने सोमवार को स्टिंग करके किया। गढ़ रोड पर एक महिला इंस्पेक्टर के होटल में भी सेेक्स रैकेट चलना बताया गया। अमर उजाला ने इसकी छानबीन की तो चौंकाने वाली बात सामने आई । गढ़ रोड स्थित एक होटल में भी सेक्स रैकेट चलना बताया। यह होटल एक महिला इंस्पेक्टर का पति चलाता है। मंगलवार को होटल मैनेजर बाहर से लड़कियां बुलाने के लिए सौदेबाजी कर रहा था। इंस्पेक्टर का होटल होने के चलते पुलिस जाने की जहमत नहीं उठाती।
विज्ञापन

पुलिस की सेटिंग से चलता धंधा
वीआईपी लोगों की कोठियों और होटलों में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी पुलिस के पास भी है। पुलिस की साठगांठ से यह धंधा शहर में चल रहा है। इस धंधे को चलाने वाले ठेकेदार कहते हैं कि थाना पुलिस के पास वह मोटा पैसा पहुंचाते हैं। जिसके चलते पुलिस खामोश रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद का शहर में फैला नेटवर्क
आबूलेन निवासी विनोद का शहर में बड़ा नेटवर्क फैला है। कोठियों से लेकर होटलों तक कहां-कहां लड़की जानी हैं, इसकी पूरी जानकारी विनोद को है। आरोपी विनोद ने बताया कि लोकल लड़की को दो हजार रुपये तक देते हैं। जबकि विदेशी लड़की पांच हजार रुपये लेती है। अमर उजाला स्टिंग में विनोद लोकल व विदेशी लड़कियों की अलग-अलग कीमत बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed