फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   seach my daughter either i commit sucide

बेटी की बरामदगी नहीं होने पर आईजी के सामने दी चेतावनी, कहा- कर लूंगा आत्मदाह

Wed, 22 Feb 2017 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 22 Feb 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
seach my daughter either i commit sucide
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दो सप्ताह बाद भी अपहृत युवती की बरामदगी न होने पर मंगलवार को पीड़ित परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। युवती के पिता ने आईजी के सामने चेतावनी दी कि अगर बेटी बरामद नहीं हुई तो वह उनके ऑफिस में परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगा। वहीं आईजी ने एसपी देहात को हड़काया और जल्द युवती बरामद कराने को कहा।

विज्ञापन


मामला जानी क्षेत्र के एक गांव का है। पांच फरवरी को एक युवती को दूसरे समुदाय के युवक अगवा करके ले गए थे। परिजनों ने मुख्य आरोपी राशिद उसके पिता मेहंदी हसन, मां सलमा, भाई गुलफाम, खालिद व इरफान के खिलाफ जानी थाने में केस दर्ज कराया। जिसमें पुलिस सलमा और इरफान को जेल भेज चुकी है। इस मामले को लेकर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, अंकुर राणा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार आईजी ऑफिस पहुंचा। भाजपाइयों और पीड़ित परिवार ने हंगामा किया।  जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने बताया कि मेरठ एसएसपी से पीड़ित परिवार कई बार मिल चुका, इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं। पीड़ित परिवार ने खुद युवती और राशिद का पता लगाया था। वह दोनों दिल्ली एयरपोर्ट से हैदराबाद गए हैं। पुलिस ने हैदराबाद में भी दबिश देना मुनासिब नहीं समझा। नामजद चार आरोपी अभी फरार हैं। इसी दौरान युवती के पिता ने आईजी से कहा कि मेरी बेटी बरामद नहीं की तो आपके ऑफिस में आत्मदाह कर लूंगा। इस दौरान हरवीर पाल, मुनेश बाफर, दीपक अहलावत, मोहित तोमर, शोभित, मनोज कुराली, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कल करेंगे महापंचायत का ऐलान
भाजपा नेता अंकुर राणा ने बताया कि 23 फरवरी को जानी में एक बैठक होगी। जिसमें आसपास के गण्यमान्य लोगों को बुलाया जाएगा। बैठक में महापंचायत का ऐलान किया जाएगा। पुलिस ने युवती को बरामद नहीं किया तो लोग सड़कों पर आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed