{"_id":"58bdb9f54f1c1bab18dc40e5","slug":"saraff-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के बल पर सराफ से लूट, फायरिंग करते हुए बदमाश फरार, थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल के बल पर सराफ से लूट, फायरिंग करते हुए बदमाश फरार, थाने में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 07 Mar 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र के बनीसराय में सोमवार रात आधा दर्जन युवकों ने पिस्टल के बल पर सराफ से लूटपाट की। विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला किया। आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गये। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के बाद कोतवाली में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र के सम्राट पैलेस निवासी अनुज राज रस्तोगी पुत्र राजकुमार रस्तोगी की सराफा बाजार में झंडूमल सराफ के नाम से शॉप है। रात में करीब नौ बजे सराफ दुकान बंद करने के बाद अपने घर जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के बनीसराय में अपने परिचित नवेद की दुकान पर बाइक दिखाने लगे। जैसे ही सराफ बाइक से जाने लगे, इसी बीच दो बाइकों पर पांच-छह युवक पहुंचे और सराफ की कनपटी पर पिस्टल तानकर जेब में रखे 45 हजार रुपये, चेन, मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर सराफ के सिर में पिस्टल की बट मार दी। इस बीच सराफ जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद हमलावरों ने सराफ के साथ मारपीट कर दी। भागते समय हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग भी की। सूचना पर एसओ कोतवाली विजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच गये। सराफ ने दूसरे समुदाय के लोगों पर मारपीट, लूटपाट और फायरिंग का आरोप लगाया तो व्यापारियों ने थाना घेरा लिया। व्यापारी नेता जीतू नागपाल भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गये। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने घायल सराफ को डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली में दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ लगने पर देहलीगेट थाने की पुलिस भी बुला ली गई। एसओ कोतवाली विजय गुप्ता का कहना है कि सराफ ने मारपीट, लूटपाट की तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि मामला मारपीट का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में जीशान कुरैशी, मोनू, शान मोहम्मद, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में छात्रों में चली बेल्ट, तीन घायल
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थ्ति बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों में सोमवार दोपहर को विवाद हो गया। जिसमें छात्रों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे और छात्र एक दूसरे को बेल्ट से पीटते रहे। मारपीट में तीन छात्र घायल हो गये। बाद में छात्र मेडिकल थाने पहुंचे। इस बीच प्रधानाचार्य केके शर्मा भी मेडिकल थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल तीनों छात्रों का मेडिकल कराया है। एसओ ने बताया कि छात्रों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन