फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On strength of owner of publishing house Tnmche robbery of millions, then protested servant

तंमचे के बल पर प्रकाशन के मालिक के घर लाखों की डकैती, विरोध करने पर नौकर की...

Mon, 02 Jan 2017 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 02 Jan 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
On strength of owner of publishing house Tnmche robbery of millions, then protested servant
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नए साल पर बदमाशों ने नौचंदी थाने के पास गणपति प्रकाशन के मालिक के घर डकैती को अंजाम दे डाला। वारदात शाम ढलते ही हुई। परिवार के सभी सदस्य मंदिर गए हुए थे। इस दौरान करीब एक दर्जन बदमाशों ने घर में मौजूद वृद्धा और नौकर को गन प्वाइंट पर ले लिया। विरोध करने पर नौकर की तमंचे की बट से पिटाई कर डाली। बदमाश लाखों रुपये की नगदी और जेवर लूटकर आसानी से फरार हो गए। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


नौचंदी थाने से कुछ ही दूर नौचंदी ग्राउंड में बिजलीघर के निकट गणपति प्रकाशन का दफ्तर है। इसके ऊपर ही इसके मालिक अभय रस्तोगी का परिवार रहता है। अभय के अनुसार रविवार को उनकी बेटी सुरभि और दामाद सौरभ भी आए हुए थे। रात करीब आठ बजे अभय और उनकी पत्नी भारती, बेटी और दामाद के साथ कार से मंदिर गए थे। घर में उनकी 90 वर्षीय बुजुर्ग मां सावित्री देवी ऊपर कमरे में लेटी थी। उनका नौकर बलबीर जो पत्नी के साथ मकान में नीचे रहता है, वह भी ऊपर सावित्री के पास बैठा हुआ था। 
विज्ञापन


नौकर ने पुलिस को बताया कि जब वह माताजी के कमरे से निकल रहा था, तभी चारदीवारी फांदकर एक युवक अंदर घुसा और उसने मेन गेट खोल दिया। वह कुछ समझ पाता, तभी हाथों में हथियार लिए एक दर्जन से अधिक बदमाश घर में घुस आए। दो बदमाश मेन गेट पर खडे़ थे जबकि बाकी ऊपर आ गए। बलबीर ने शोर मचाया तो उसे तमंचों की बट से पीटकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने सावित्री देवी पर पिस्टल तान दी। एक ने गले पर चाकू लगा दिया। बदमाशों ने उनके हाथ से सोने के कंगन, चेन, कुुंडल लूट लिए। चुप रहने की धमकी देकर घर खंगालना शुरू कर दिया। उनके कमरे में अलमारी के लॉकर से सोने चांदी के जेवर, चांदी के बर्तन ,भगवान की मूर्ति और करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटा रहे बदमाश
सावित्री और नौकर के अनुसार बदमाश करीब आधा घंटे में घर के सभी कमरों को खंगाला। बदमाशों के जाने के बाद नौकर की पत्नी ऊपर आई और बलवीर को कमरे से निकाला। बलबीर ने पत्नी के मोबाइल से 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में रस्तोगी का परिवार भी मंदिर से घर पहुंचा। घटना के बाद एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन, एसओ नौचंदी सहित क्राइम ब्रांच, फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वाएड मौके पर पहुंचा।


घटना को लेकर कुछ चीजें स्पष्ट नहीं हैं। वृद्धा और नौकर बदमाशों की संख्या अलग-अलग बता रहे हैं। कुछ तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। खुलासे के लिए चार टीमें लगाई हैं। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।- आलोक प्रियदर्शी एसपी सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed