फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   robery from tourist

आयरलैंड के चार पर्यटकों से लूटपाट, तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Mon, 06 Mar 2017 01:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 06 Mar 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
robery from tourist
पुलिस द्वारा मंगाई गई बीयर पीते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

आयरलैंड से देश घूमने आए विदेशी पर्यटकों से सदर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में तीन बदमाशों ने सरे बाजार लूटपाट कर दी। एक बदमाश से पर्यटकों की हाथापाई भी हुई। पर्यटकों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। आयरलैंड के कैरी शहर निवासी महिला टूरिस्ट लैनी अपने दोस्त ब्लैन लायर, क्वीड लेडी, रिची कैन के साथ इंडिया घूमने आए हैं।

विज्ञापन

होटल में दो कमरे बुक कराए थे

robery from tourist
दरोगा की कैप लगाकर फोटो खिंचवाया

रविवार को चारों बाइक से दिल्ली से ऋषिकेश डॉक्युमेंट्री बनाने जा रहे थे। शाम सात बजे वह बेगमपुल पर कचहरी रोड स्थित होटल ऑसम में रुक गए। उन्होंने होटल में दो कमरे बुक कराए और अपना सामान रखकर पैदल मार्केट में घूमने निकल गए। रात करीब सवा नौ बजे सदर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। दो बदमाश बाइक को कुछ आगे लेकर खडे़ हो गए जबकि एक बदमाश ने महिला से बैग लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर आबूलेन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची

robery from tourist
लूट के बाद होटल जाते आयरलैंड से आए पर्यटक

पर्यटकों ने विरोध किया तो उसने हाथापाई कर दी और भाग गया। चारों पर्यटकों ने उसका पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। सूचना पर आबूलेन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पर्यटक होटल लौट गए थे। बाद में इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज कुमार शुक्ला, बेगमपुल चौकी इंचार्ज होटल पहुंचे और विदेशी पर्यटकों से घटना की जानकारी ली। सदर पुलिस ने उनकी तहरीर ली। वहीं बताया जा रहा है कि बदमाश के पास तमंचा था और पर्यटकों के पास कैश भी अधिक था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। तहरीर में भी इसका जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed