फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   robery case open by police

सराफा के यहां हुई डकैती का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Jan 2017 11:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 30 Jan 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
robery case open by police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पल्लवपुरम में ज्वैलरी शॉप बदमाशों ने ग्राहक बनकर लूटी थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी फरार बताए गए।

विज्ञापन


एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीती 25 जनवरी को चार बदमाशों ने कृष्णानगर डौरली में सराफ विभोर सोनी की ऋद्धि ज्वैलरी शॉप लूटी थी। गिरफ्तार बदमाश गौरव उर्फ शिवम पुत्र शेर सिंह निवासी गांव पूठ थाना रोहटा है। उसने अपने गांव के आकाश, अमित और अंकित के साथ मिलकर वारदात की थी। 
विज्ञापन

 

पहले शॉप की रेकी की थी
एसपी सिटी के अनुसार 24 जनवरी को गौरव और अंकित ने शॉप की रेकी की। अगले दिन चारों बदमाश दुकान पर पहुंचे। अमित और गौरव सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने ग्राहक बनकर पहले अंदर गए। फिर अंगूठी महंगी बताकर निकल आए। इसके बाद चारों बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूट को अंजाम दिया। पल्लवपुरम और टीपी नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत गौरव को पल्हैड़ा चौराहे से पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी गया जेल 
पुलिस के अनुसार गौरव कंकरखेड़ा क्षेत्र से लूट में जेल जा चुका है। उस पर एसओजी टीम पर भी हमले का आरोप है। बड़ौत के पुसार गांव से उसने बाइक लूटी थी। जो लूट की वारदात में प्रयोग की गई थी।

ये हुआ बरामद 
गौरव से तमंचा, तीन कारतूस, ऋद्धि ज्वैलर्स से लूटी सोने की अंगूठी, चांदी की चेन, अंगूठी, तगड़ी, मंगलसूत्र टीका, लॉकेट, चांदी का छल्ला सहित सराफ का आधार कार्ड भी बरामद किया। 


ऐसे पहुंची पुलिस गौरव तक
एसपी सिटी के अनुसार पल्लवपुरम और किशनपुरा की वारदात में एक बदमाश कॉमन पाया गया था। दोनों वारदातों में बदमाश बाइक से आए थे। किशनपुरा के सराफ ने फुटेज में जिस बदमाश को पहचाना था, उसकी शक्ल का मिलता जुलता एक व्यक्ति उसी क्षेत्र में कुछ समय तक किराये पर रहा था। इसी से पुलिस जांच करते हुए गौरव तक पहुुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed