फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   red light area me

रेड लाइट एरिया में छापा, छह किशोरी मुक्त कराई

Sun, 16 Oct 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 16 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
red light area me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट इलाके में शनिवार सुबह पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस खाली हाथ लौट आई। पुलिस ने रात करीब नौ बजे फिर छापा मारा। इस बार छह नाबालिग लड़कियां मुक्त कराई गईं। इनमें से दो लड़कियाें के अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज है। कोठो से लगभग आधा दर्जन ग्राहक भी पकडे़ गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मुंबई की रेस्क्यू संस्था को सूचना मिली थी कि कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। सीओ कोतवाली कुमार रणविजय सिंह और एसओ महिला के नेतृत्व में ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ सुबह 11 बजे छापा मारा गया। पुलिस ने कई कोठे खंगाले, लेकिन कोई किशोरी नहीं मिली। छापेमारी के दौरान कबाड़ी बाजार से भूमिया माता का जुलूस निकल रहा था। छापा लगते ही बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे पुलिस टीम ने फिरोज के कोठे पर छापा मारा। यहां से छह नाबालिग मुक्त कराईं गईं। पुलिस ने कई अन्य कोठों पर भी दबिश दी, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस के अनुसार बरामद लड़कियां दिल्ली, नेपाल और झारखंड की निवासी हैं। इनमें से दो लड़कियों के अपहरण की भी रिपोर्ट लिखी है। पहले उन्हें दिल्ली और फिर मेरठ के कोठे पर बेचा गया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। सीओ कोतवाली कुमार रण विजय सिंह का कहना था कि मुंबई की रेस्क्यू संस्था की सूचना गलत थी। इस कारण दिन में सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच कराई और उस आधार पर रात को छापा मारा। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक ग्राहक भी पकडे़ गए हैं। पुलिस सभी लड़कियों को कोर्ट में पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed