फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raid in flate

एक फ्लैट में मिले छह युवक-युवतियां और 56 पेटी शराब

Sat, 16 Apr 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 16 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
raid in flate
वह फ्लैट जहां से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन क्षेत्र के सूर्या नगर में पुलिस ने एक फ्लैट से 56 पेटी शराब समेत तीन लड़के और तीन लड़कियों को पकड़ लिया। लेकिन पुलिस ने इसमें खेल करते हुए दो लड़कियों को छोड़ दिया और बाकी चार के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। शराब रखवाने वाले दो लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सूर्या नगर में तीन मंजिला विवादित बिल्डिंग है, जिसमें तीन फ्लैट बने हुए हैं। जीना एक ही है। पहली मंजिल पर बुलंदशहर की मूल निवासी तीन बहनें रहती हैं। ऊपर की मंजिल के फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस से शिकायत की, कि तीनों बहनें ऊपर जाने के लिए जीना नहीं खोल रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जीना खुलवाया। पुलिस का कहना है कि सीढ़ियों पर 56 पेटी शराब रखी मिली।
विज्ञापन


युवतियों से पूछताछ की, तो बताया कि कुछ दिन पूर्व लोन दिलाने में दो परिचितों ने मदद की थी। उन्हीं के कहने पर यह पेटियां रखीं। अगर उसकी नीयत गलत होती, तो वह इन्हें अपने फ्लैट में छिपाकर रखतीं। मौके से पुलिस ने एक बहन और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम रितेश उर्फ  कानू उर्फ जडेजा निवासी हंडिया मोहल्ला लालकुर्ती, सन्नी निवासी बकरी मोहल्ला लालकुर्ती और गौरव निवासी ईसाई गली नंगला बट्टू बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चारों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिविल लाइन वीएस वीर कुमार का कहना था कि जिस व्यक्ति ने तीनों बहनों को यह फ्लैट दिलाया, उनमें से एक जेल में है। दूसरे की तलाश की जा रही है। 


लेकिन चर्चा तो कुछ और
जब यह कार्रवाई हुई, उस समय काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि फ्लैट में गलत काम होता है। मौके पर तीन लड़कियों के साथ तीन लड़के मिले थे। लेकिन कार्रवाई सिर्फ शराब तस्करी में की गई, जबकि मामला कुछ और था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed