{"_id":"5d0b920b8ebc3e7bc27fdcea","slug":"one-crook-injured-in-police-encounter-at-baghpat-and-accused-against-12-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मिलकर पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मिलकर पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश
Thu, 20 Jun 2019 10:35 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में क्राइम ब्रांच और दोघट पुलिस ने गैड़बरा मार्ग पर मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी धर्मेंद्र उर्फ दीवान को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। वह ढाई लाख के इनामी रह चुके राहुल खट्टा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। छपरौली में विद्युत कर्मियों से 7.62 लाख रुपये की लूट में फरार चल रहा था। उसके कब्जे से तमंचा व बाइक बरामद हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार को क्राइम ब्रांच व दोघट पुलिस गैड़बरा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी समय बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। पुलिस पर फायरिंग कर एक बदमाश भाग निकला। पुलिस की गोली पैर में गोली लगने से धर्मेंद्र उर्फ दीवान निवासी अट्टा चिंदौड़ा जनपद मेरठ घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के कब्जे से तमंचा व बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश धर्मेंद्र उर्फ दीवान ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर 29 मार्च को छपरौली थाना क्षेत्र में हेवा गांव के पास नहर पुल पर तुगाना बिजली घर में तैनात टीजी-2 योगेश कुमार, लाइनमैन सचिन पुत्र पालूराम, अजित पुत्र रामकुमार निवासी तुगाना, कंप्यूटर ऑपरेटर सद्दाम हुसैन पुत्र नूरद्दीन निवासी ककौर कलां से 7.62 लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने इरफान निवासी किरठल को दो दिन पहले गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। अब तीन बदमाश फरार है। पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। पकड़ा गया धर्मेंद्र उर्फ दीवान ढाई लाख के इनामी रह चुके मृतक राहुल खट्टा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उस पर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर आदि जनपद में लूट, हत्या, गैंगस्टर, अपहरण के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/