फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One accused arrested in police encounter at Baghpat district

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी जुबेर गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं इतने मुकदमे

Sat, 07 Sep 2019 07:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Sep 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in police encounter at Baghpat district
इनामी जुबेर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बागपत में कोतवाली पुलिस ने बाघू रोड से मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी जुबेर को गिरफ्तार किया। वह दो माह पहले बंदपुर-काठा मार्ग पर मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला था। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बदमाश को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।

विज्ञापन


एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि आठ जुलाई को काठा-बंदपुर मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने महताब उर्फ डैनी पुत्र रियासत निवासी पंडियो वाला मोहल्ला किठौर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी जुबेर पुत्र नजीर निवासी गांव खजूरी थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला। उसके खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ने जुबेर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। शुक्रवार की रात आठ बजे के लगभग क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने शुगर मिल के पीछे बाघू रोड पर मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश जुबेर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक बरामद हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली, तमंचा व कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि वह हरियाणा, मेरठ, बागपत में हत्या, लूट, गैंगस्टर, डकैती, चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ मेरठ जनपद में 11, बागपत में चार, हरियाणा के करनाल व सोनीपत में एक-एक मुकदमे दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed