फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officer are searching Badan Singh Baddo and two have arrested including Mukut Mahal Hotel owner Mukesh Gupta by police in Meerut

बदन सिंह बद्दो के करीबियों पर शिकंजा, कुख्यात की तलाश में जुटे अफसर, एसपी सिटी पर लगा ये गंभीर आरोप

Sun, 12 Jul 2020 11:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 12 Jul 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Officer are searching Badan Singh Baddo and two have arrested including Mukut Mahal Hotel owner Mukesh Gupta by police in Meerut
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश के मेरठ में करीब सवा साल बाद मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की तलाश में पुलिस फिर सक्रिय हो गई है। बद्दो के करीबियों पर शिकंजा कसा जा रहा है और उनकी बेनामी संपत्तियों की जांच शुरू करा दी गई है। मुकुट महल होटल मालिक मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद बद्दो के करीबी लोगों में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुख्यात बदन सिंह बद्दो से जुड़े लोगों का भी काफी आतंक था। बद्दो की फरारी को लेकर उसके करीबियों ने पहले से ही प्लानिंग बना ली थी। कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने आठ पुलिस कर्मियों को मार डाला था। उसके बाद दुबे के आतंक की पोल खुली। पुलिस ने भले ही दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया। लेकिन अभी प्रदेश में दुबे जैसे बहुत से शातिर अपराधी छुपे हैं। 
विज्ञापन


डीजीपी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मोस्ट वांटेड अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में मेरठ पुलिस को भी ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की याद सवा साल बाद आई है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बद्दो को संरक्षण देने वालों का रिकॉर्ड खंगाला। जिसमें सबसे ऊपर नाम मुकुट महल होटल के मालिक मुकेश गुप्ता का नाम आया। जिसकी गिरफ्तारी के बाद बद्दो के निकटतम माने जाने लोगों में हड़कंप मच गया। मुकेश से पहले अनिल छाबड़ा को गिरफ्तार किया गया। बद्दो से जुड़े लोगों के कारनामों का भी पुलिस पता लगा रही है। इन लोगों ने अवैध कब्जे और लोगों को बद्दो के नाम की धमकी देकर काफी धन इकट्ठा किया है। पुलिस इनकी बेनामी संपत्ति की जांच कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इन पांच कुख्यातों के नाम से पश्चिमी यूपी में दहशत, हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तरह ये भी हैं फरार

एसपी सिटी को रिश्वत देने के लिए नवीन गुप्ता ने लिए थे 10 लाख 
मुकुट महल होटल के मालिक मुकेश गुप्ता के भाई नरेश कंसल ने संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता पर आरोप लगाए हैं। कहा है कि नवीन गुप्ता उनके भाई से 10 लाख रुपए एसपी सिटी को रिश्वत देने के लिए लेकर गए थे। यह पैसा बद्दो की फरारी के बाद दिया गया था। जिसमें नवीन गुप्ता ने उनको आश्वासन दिया था कि मुकेश की गिरफ्तारी नहीं होगी। होटल में कोई सील नहीं लगेगी। पुलिस उनके परिवार को परेशान नहीं करेगी। बद्दो की फरारी में होटल में सील भी लगी। पैसा वापस मांगा गया तो पांच महीने तक एक-एक लाख रुपया नवीन गुप्ता द्वारा वापस आया। छठवें महीने में नवीन गुप्ता ने ढाई लाख रुपए दिए और कहा कि अब बाकी पैसा नहीं आएगा। नहीं तो आप एसपी सिटी से खुद भी मिल सकते हैं। नरेश कंसल का आरोप है कि पैसा वापस लेने की खुन्नस में एसपी सिटी ने मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी कराई है। 

मुकुट महल में बद्दो ने की थी पार्टी 
फर्रुखाबाद पुलिस बद्दो को गाजियाबाद में पेश कराकर मेरठ के होटल मुकुट महल पहुंची थी। होटल में बद्दो ने पार्टी का इंतजाम कराया था। इस दौरान बद्दो के कई साथी होटल में मौजूद थे। इसके बाद बद्दो पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि करण पब्लिक स्कूल का चेयरमैन भानु प्रताप बद्दो को दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर आया था, जिसमें भानु प्रताप को भी जेल भेजा गया था। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी गायब कर दी गई थी। 

तीन थानों में रखा, फिर जेल भेजा 
आरोपी मुकेश गुप्ता की पत्नी गीता का कहना है कि नौ जुलाई को उनके पति को पुलिस उठाकर लाई थी। पुलिस बार-बार यही कहती रही कि पूछताछ के लिए लाया गया और फिर उन्हें छोड़ दिया जाएगा। तीन दिन मुकेश गुप्ता को थाने में रखा। शुक्रवार रात भी मुकेश के लिए उसकी पत्नी खाना लेकर आई थी। तब भी इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने कहा था कि रात में मुकेश को छोड़ देंगे। शनिवार को मुकेश का चालान कर उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Vikas Dubey Arrested: यूपी पुलिस की नाकामी के सबूत हैं ये तीन बड़े मामले, जानकर होंगे हैरान, एनकाउंटर से बच गया विकास दुबे

मुझे लखनऊ तक बदनाम कर दिया
मुकेश के भाई नरेश कंसल का कहना है कि जेल जाने से पहले मुकेश से बातचीत हुई। जिसमें मुकेश ने बताया कि एसपी सिटी ने उनको बहुत पीटा और वह बार-बार कह रहे थे कि मुझे लखनऊ तक बदनाम कर दिया। बता तूने मुझे कब पैसा दिया। इस दौरान सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी और इंस्पेक्टर सुभाष अत्री भी मौजूद थे। नरेश कंसल ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की भी बात कही है। 

इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। अगर मैंने पैसा लिया था तो वह अब तक चुप क्यों थे। मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद ही उनके भाई को यह बात कैसे याद आई। यह सब बेवजह के आरोप है। - नवीन गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ 

बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले में मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मेरे द्वारा कोई भी पैसे की मांग नहीं की गई, इसकी किसी भी स्तर से जांच कराई जा सकती है। बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी 

फरारी में मुकेश की मुख्य भूमिका 
कुख्यात बदन सिंह बद्दो की फरारी में मुख्य भूमिका मुकेश गुप्ता की है। अपराधी को होटल में रुकवाया। उसके आदमियों को बुलाया। होटल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज गायब करा दी। कौन से दस्तावेज पर मुकेश स्टे लाया था, इसकी भी जांच कराई जा रही है। मामले में दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। मामले में एसपी सिटी पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed