{"_id":"6af445d9f79d89e7810f7f1a","slug":"multiple-blows-dealt-to-a-students-head-at-the-college-gate-palwal-news-c-24-1-pal1005-130063-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कॉलेज के गेट पर छात्र के सिर पर किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कॉलेज के गेट पर छात्र के सिर पर किए कई वार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव मित्रोल स्थित एनजीएफ कॉलेज के गेट पर एमबीए के छात्र पर 10 से अधिक युवकों ने रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, वहां से फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी कैलाश चंद भड़ाना के अनुसार, हथीन के गांव आलूका निवासी टेक सिंह ने बताया कि उनका बेटा विशांत पांच नवंबर को कॉलेज पहुंचा था। आरोप है कि तभी तीन गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने उसे घेर लिया। अमन ने अन्य युवकों को उसे खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से उसके सिर व पैरों पर कई वार किए। हमले में विशांत के सिर में गंभीर चोटें आई और दाहिनी कोहनी में फ्रैक्चर हो गया। आठ नवंबर को होश में आने पर विशांत ने पिता को घटना की जानकारी दी।