फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nashe me talli

नशे में टली सिपाही, हाफ निक्कर में आरआई

Tue, 09 Aug 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 09 Aug 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
nashe me talli
नशे में टल्ली सिपाही - फोटो : अमर उजाला
 कौन है हमसे बड़ा। जहां चाहे और जब चाहे वहां मौज करेंगे, कोई अफसर भला क्या बिगाड़ सकता है। यह बोल नशे में टल्ली एक सिपाही ने पुलिस लाइन के सामने अपने अफसर के बारे में कहे। इसकी सूचना पर हाफ निक्कर पहने आरआई चार पुलिसकर्मियों को लेकर पहुंचे और नशे में टल्ली अर्द्धनग्न सिपाही को बंदी वाहन में डालकर पुलिस लाइन ले गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से 100 मीटर दूरी पर महिला थाना और 200 मीटर की दूरी पर डीआईजी ऑफिस है।
रविवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एक सिपाही नशे में टल्ली पुलिस लाइन के सामने जमीन पर पड़ा था। सिपाही वर्दी में नहीं था, लेकिन वह बार बार अपने अधिकारियों के बारे में अपशब्द बोल रहा था। शुरुआत में लोगों ने उसको शराबी समझा, लेकिन बाद में पता चला कि वह सिपाही है। आते जाते खुद पुलिसकर्मी भी उसकी हरकत देख रहे थे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी लगते ही आरआई सत्यप्रकाश शर्मा चार पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। आरआई हाफ निक्कर में थे। उन्होंने सिपाही के हाथ और पैर पकड़वाए और बंदी वाहन में डालकर पुलिस लाइन भेजा। इस नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। सिपाही की दुर्दशा होने पर पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाने पर ऐतराज भी जताया। इस मामले की आरआई ने पुलिस अधिकारियों को बताना मुनासिब नहीं समझा, लेकिन सोमवार को यह वीडियो वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed