फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna bhai arrested in meerut and, government claims of duplication free up board examination fails

मेरठ में फिर दबोचा गया मुन्नाभाई, 3903 ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

Thu, 14 Feb 2019 03:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Feb 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Munna bhai arrested in meerut and, government claims of duplication free up board examination fails
मुन्ना भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय की परीक्षा देते एक मुन्नाभाई को पकड़ा गया है। पकड़ा गया छात्र अरुण है। वह परीक्षितगढ़ जीजीआईसी में जय किसान इंटर कॉलेज पूठी के हाईस्कूल विद्यार्थी विक्रांत चौधरी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसे सचल दल के नीरज कुमार वर्मा ने पकड़ा। उसके खिलाफ एफआईआर कराकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इससे पहले किठौर में दो मुन्ना भाई पकड़े गए थे।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, जिले में हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय में 3903 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा छोड़ दी। अंग्रेजी विषय में 25060 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 2853 अनुपस्थित रहे, जबकि 18369 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें से 1050 अनुपस्थित रहीं। छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी के पेपर को आसान बताया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों को बारिश की वजह से परेशानी हुई, उन्हें भीगकर घर जाना पड़ा। इसकेअलावा इंटरमीडिएट में बहीखाता एवं लेखा शास्त्र, पाक शास्त्र, परिधान, टैक्सटाइल, बहुउद्देश्य आदि विषयों के पेपर थे, जिनमें 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बहीखाता और लेखाशास्त्र का पेपर भी विद्यार्थियों ने आसान बताया।

विज्ञापन

सचल दल की छापेमारी बढ़ेगी, डीआईओएस ने ली बैठक
अब सचल दल की छापेमारी बढ़ेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बृहस्पतिवार को सचल दल केपदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर छापेमारी बढ़ाएं और संवेदनशील केंद्रों पर अधिक निरीक्षण करें।

पकड़े गए 26 नकलची
क्षेत्रीय कार्यालय केअंतर्गत आने वाले 17 जिलों में बृहस्पतिवार को 26 नकलची पकड़े गए। इनमें 15 नकलची आगरा मंडल में, पांच अलीगढ़ मंडल में पांच मेरठ मंडल में और एक सहारनपुर मंडल में है। मेरठ मंडल में बृहस्पतिवार को दो हापुड़, दो बुलंदशहर और एक मेरठ में पकड़ा गया है। अब तक इन जिलों में कुल 55 नकलची पकड़े जा चुकेहैं।

17 जिलों में 65 हजार ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा
क्षेत्रीय कार्यालय केअंतर्गत आने वाले 17 जिलों में 65 हजार 647 ने अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ी। इनमें सबसे ज्यादा आगरा में  8737 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इसके अलावा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में विभिन्न विषयों के पेपर थे, जिनमें से 50 हजार 425 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा छोड़ी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed