फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police busted illegal arms factory and arrested seven accused

चुनाव माहौल में असलहों की डिमांड, तीन जगहों पर पकड़े हथियार सप्लायर, पुलिस ने खोले कई राज

Sun, 31 Mar 2019 01:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 Mar 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Meerut police busted illegal arms factory and arrested seven accused
असलहों की जांच करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला

अवैध असलहे बनाने का मेरठ सेफ जोन बन गया। मेरठ में पिस्टल और तमंचे की फैक्टरी चल रही हैं। मेरठ से तैयार असलहों को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जा रहा है। चुनाव माहौल में इन असलहों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। 

विज्ञापन


शनिवार को तीन अलग-अलग जगहों से सात लोगों को गिरफ्तार कर पिस्टल, तमंचे व भारी मात्रा में औजार बरामद किए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि अवैध हथियार मेरठ में बनाए जाते हैं और उनकी सप्लाई दिल्ली-एनसीआर सहित मेरठ जोन के जिलों में होती है। जिस पर मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की लचीली कार्रवाई की भी पोल खुल रही है। क्योंकि वही हथियार सप्लायर पकड़े जा रहे हैं, जिन्हें पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन


आठ पिस्टल के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
दिल्ली में ऑटोमेटिक आठ पिस्टल, 18 कारतूसों के साथ हारून और उसके बेटे इमरान निवासी हुमायूं नगर लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. जी. रामगोपाल नायक ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर फल मंडी के पास पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। हारून ने बताया कि 2009 में उसकी मुलाकात अवैध हथियारों बेचने वाले रहीस से हुई थी। रहीस से हथियार लेकर उसने दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई शुरू कर दी। साल 2010 के बाद स्पेशल सेल ने उसे दिल्ली से दबोच लिया। जेल में उसकी मुलाकात कई बदमाशों से हुई। कुछ साल में आरोपी पिता-पुत्र ने सैकड़ों हथियार दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट में पकड़ी पिस्टल-तमंचा फैक्टरी
मेरठ पुलिस ने लिसाड़ी गेट के समरगार्डन में पिस्टल व तमंचा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। जहां से हथियार सप्लायर 1.25 लाख (एक लाख दिल्ली से और 25 हजार मेरठ) के इनामी समीर उर्फ मेंढक पुत्र यूसुफ निवासी गोलाकुआं इस्लामाबाद, सलीम पुत्र उमर निवासी हुमायूं नगर लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार कर लिया। फैक्टरी से 47 तमंचे, दो पिस्टल व भारी मात्रा में अधबने पिस्टल, तमंचे हथियार बनाने के उपकरण मिले।

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि आरोपी मेंढक एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। इससे पहले दिल्ली और लिसाड़ीगेट पुलिस ने उसे जेल भेजा था। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने हथियारों को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करना बताया।

तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़
रोहटा पुलिस ने शनिवार को ईख के खेत में तमंचे बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए। एसओ रोहटा धनवीर सिंह ने बताया कि पूठखास गांव के जंगल में सूचना पर छापा मारा। ईख के खेत में अवैध हथियार बनाते दो भाइयों दानिश व सावेज पुत्र आजम और असलम पुत्र हाशिम निवासी लड़पुरा भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि मौके से दो तमंचे, हथियार बनाने के औजार बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि चुनावी सीजन में हथियारों की मांग बढ़ रही है। ऑन डिमांड हथियार तैयार कर दिल्ली-एनसीआर और मेरठ जोन के जिलों में सप्लाई करते हैं। इससे पहले भी वह जेल जा चुके हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed