फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

पहले किया पत्नी का खून, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Tue, 10 Nov 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 10 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news
खाना खाते समय हुई कहासुनी में पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। यह सनसनीखेज घटना थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव में सोमवार दोपहर हुई। त्योहार पर हुए इस खूनखराबे से परिवार में कोहराम मच गया। शवों का पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। बाद में पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी देहात ने पोस्टमार्टम न कराने पर सीओ से नाराजगी जताते हुए केस दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गढ़ मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन निवासी कविता (23) पुत्री धर्मवीर की शादी करीब छह माह पूर्व गांव भड़ौली निवासी लाला उर्फ जितेंद्र (25) पुत्र करतार सिंह से हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में साथ बैठे खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि लाला ने तमंचे से कविता के सिर में गोली दे मारी। इसके बावजूद लाला ने दोबारा तमंचा लोड करते हुए दूसरी गोली उसके सीने में मारी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद लाला ने तमंचा सिर से सटाकर खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन


इस दौरान लाला की मां माया अपनी बेटी के साथ घर में दिवाली की सफाई कर रही थी। गोलियों की आवाज सुनकर जब वे लाला के कमरे में पहुंचे तो वहां खून ही खून और दोनों की लाशें पड़ी देखकर चीख निकल गई। शोर मचने पर आसपास के ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। उधर, पुलिस को डबल मर्डर की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। सीओ रितेश कुमार और एसओ किठौर तुरंत मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की तो परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। एसओ किठौर एसएस यादव ने बताया कि लाला के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों शवों का केवल पंचनामा भरा गया। बाद में परिजनों ने गांव के बाहर श्मशान घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।


उधर, बाद में एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग मौके पर पहुंचे तो बिना पोस्टमार्टम कराए शवों का अंतिम संस्कार कराए जाने पर सीओ से सख्त नाराजगी जताई। एसपी ने कहा कि यह गंभीर प्रकरण है। जिसके कारणों की गहन जांच की जाएगी। इस मामले में सीओ को केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed