फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, misbehaved of girl and attacked and Police is investigating

युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर चाकू से गर्दन पर वार

Tue, 12 Feb 2019 07:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Meerut, misbehaved of girl and attacked and Police is investigating
घाव दिखाती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में चार युवकों ने एक घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने युवती से मारपीट की और चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता ने पुलिस में भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। 

विज्ञापन


25 वर्षीय युवती का आरोप है कि मोहल्ले के दो युवक उसे एक सप्ताह से परेशान कर रहे थे। जब भी घर से निकलती थी तो छेड़छाड़ कर उससे मोबाइल नंबर मांगते थे। विरोध करने पर कभी तेजाब फेंकने तो कभी अपहरण की धमकी देते थे। युवती के परिजनों से उनके घर में शिकायत की तो आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि वह नौचंदी थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। रविवार रात करीब नौ बजे युवती घर पर अकेली थी। आरोप है कि चारों युवक घर में घुसे और तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो एक आरोपी उसे पीटा और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसकी गर्दन पर चाकू मार दिया।

विज्ञापन

लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गये। बाद में युवती के परिजन पहुंचे। सूचना पर नौचंदी थाने के एसएसआई बीएन शाही मौके पर पहुंचे। घायल को हापुड़ रोड स्थित कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसआई का कहना है कि युवती का मेडिकल कराया गया है। युवती ने पहले दो युवकों पर आरोप लगाया, उसके बाद चार युवकों को घटना में शामिल बताया। तहरीर के आधार पर आरोपी कासिम, मोनू और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सख्त कार्रवाई होगी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि आपसी विवाद का है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के घर दबिश दी गई है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पूरे मामले में पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। - रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed