फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

प्रिंसिपल के बेटे को अगवा कर लूटा

Tue, 08 Dec 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 08 Dec 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

टेंपो सवार बदमाशों ने सोमवार रात प्रिंसिपल के बेटे को दिल्ली रोड से अगवा कर लिया। बदमाश छात्र को टेंपो में ही डालकर शताब्दीनगर की तरफ ले गए और लूटपाट की। बाद में बदमाशों ने छात्र पर फायर झोंक दिया। इस बीच गश्त करते पहुंचे एसओ परतापुर ने घेराबंदी की तो बदमाश छात्र को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रिठानी, परतापुर निवासी महेंद्र एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा संयम प्रेजीडेंसी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। सोमवार रात करीब आठ बजे संयम देवलोक कॉलोनी में कोचिंग करके घर लौट रहा था। दिल्ली रोड पर पहुंचकर वह एक टेंपो में बैठ गया।
विज्ञापन


उस समय टेंपो में चालक के अलावा चार लोग भी मौजूद थे। छात्र का कहना है कि आधे रास्ते में पहुंचने के बाद चालक ने टेंपो को शताब्दीनगर स्थित संजय वन की तरफ दौड़ा दिया। टेंपो को शताब्दी नगर की तरफ जाता देखकर उसने रोकने की आवाज लगाते हुए शोर मचाया तो टेंपो सवार चार बदमाशों ने उसे चुप रहने के लिए कहा। कुछ दूरी पर पहुंचने पर पांचों बदमाशों ने छात्र से घड़ी और नकदी लूट ली। बाद में एक बदमाश ने तमंचे से उस पर फायर झोंका लेकिन वह मिस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शोर सुनकर वहां परतापुर थाने की फैंटम पहुंच गई। जब तक फैंटम सिपाही कुछ समझ पाते, इसी दौरान एसओ परतापुर राकेश यादव भी गश्त करते हुए वहां पहुंच गए। जिसके बाद बदमाश छात्र को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने छात्र से पूछताछ की तो पूरे मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद एसओ ने घेराबंदी करते हुए भाग रहे दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने कुछ दूरी से टेंपो भी बरामद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी आनन-फानन में थाने पहुंच गए। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पंकज प्रजापति निवासी कंचनपुर घोपला और शहजाद उर्फ छंगा निवासी नगर निगम क ंपाउंड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed