फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

जेल में नहीं रुक पा रही फोन की घंटियां

Thu, 25 Feb 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 25 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

मेरठ के एक चिकित्सक से जिला कारागार से रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आने पर कारागार प्रशासन ने बंदियों पर सख्ती शुरू कर दी है। बैरकों की छानबीन की जा रही है। फोन इस्तेमाल करने की सूचनाओं को खंगाला जा रहा है। वेस्ट के कई जेलों में बंद कुख्यात लगातार रंगदारी मांग रहे है। जिसका खुलासा पुलिस खुद कर चुकी है।

विज्ञापन


जिला कारागार से मेरठ के एक चिकित्सक से एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जांच में जिस फोन से रंगदारी मांगी गई है, वह जिला कारागार से चलता पाया गया। मेरठ पुलिस ने कारागार में आकर मामले की जांच की। स्थानीय जेल अधिकारी भी दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटे हैं। आरोपी सतपाल सिंह और अंकुर से पूछताछ की जा रही है। जेल अधीक्षक ने बुधवार शाम कारागार में सख्ती से चेकिंग अभियान चलाया। सभी बैरकों में बंदियों और उनके सामानों की तलाशी ली गई। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जेल से फोन चलाने की बात की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही मामले का सही पता चलेगा।
विज्ञापन


घर से गायब बच्चे परिजनों को मिले
नईमंडी के अलमासपुर से दो मासूमों के गायब हो जाने से हड़कंप मच गया। बाद में दो महिलाएं दोनों बच्चों को पुलिस के हवाले कर गईं, पुलिस ने परिजनों को बुलवाकर बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया। अलमासपुर निवासी दो मासूम पांच वर्षीय अयान पुत्र मंगू अपने पड़ोस के बच्चे पांच वर्षीय छोटू पुत्र मोनू के साथ खेलते-खेलते मेहता क्लब के पास पहुंच गए। दोनों बच्चों को बिना किसी बड़े आदमी के खेलते हुए देख वहां से गुजर रही महिलाओं को शक हुआ। उन्होंने दोनों बच्चों को नई मंडी कोतवाली में दे दिया। तभी पीछे से बच्चों के परिजन उन्हें तलाशते हुए कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed