फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

गोकशी का आरोपी छुड़ाया, पुलिस पर पथराव

Mon, 11 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 11 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
थाना क्षेत्र के गांव हर्रा में गोकशी के आरोपियों की तलाश में दबिश के दौरान एक आरोपी को परिजनों ने पुलिस टीम पर धावा बोलकर छुड़ा लिया। महिलाओं ने पथराव किया तो ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


हर्रा निवासी फुरकान पुत्र काको के खिलाफ गोकशी के मामले में वारंट जारी हुआ है। जिसके चलते रविवार को पुलिस ने उसके घर दबिश दी। पुलिस ने फुरकान को दबोच लिया। इसका परिजनों ने विरोध किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस की गाड़ी को घेरकर उसमें बैठे फुरकान को पुलिसकर्मियों से हाथापाई करते हुए छुड़ा लिया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने भीड़ के सामने भाग रहे आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इस पर महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी खुद को घिरा पाकर गाड़ी लेकर भाग निकले। उत्तेजित भीड़ ने गाड़ी का पीछा भी किया। पुलिस मौके से किसी तरह निकलने में कामयाब रही। इस बारे में थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि आरोपी के घर दबिश दी थी। महिलाओं ने पुलिस पर पथराव करके आरोपी को छुड़ा लिया। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed