{"_id":"8cab3b1bbd8d6e548b3c005737ce0700","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को बंधक बनाकर डाका डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा को बंधक बनाकर डाका डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे स्थित कृष्णा कॉलोनी में आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद वृद्ध महिला को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और नकदी, जेवरात लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर वृद्धा के साथ जमकर मारपीट भी की। पीड़िता ने तहरीर दी है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय सरोज बाला पत्नी राम पाल गुप्ता ने बताया कि उसके पति फाइवर शीट बेचने का काम करते हैं। खिर्वा रोड पर उनकी दुकान है। शनिवार को राम पाल दुकान गए थे और वृद्धा घर पर अकेली थी। इस दौरान हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाश घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। वहां रसोई में काम कर रही वृद्धा को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे 11 हजार रुपये नकद, कुंडल, टॉप्स, अंगूठी, चेन, सोने का लॉकेट, चांदी के सिक्के आदि ले लिए। इतना नहीं बदमाशों ने महिला ने जो जेवर पहने थे वे भी उतरवा लिए। विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाशों ने वृद्धा को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में महिला ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर अपने पति को सूचना दी। जानकारी मिलने पर एसएसआई जितेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसएसआई का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग होकर जेवर पहनती हो, शर्म नहीं आती
वृद्धा ने बताया कि घर में लूटपाट करने के बाद बदमाश उसके पास आए और उससे सोने के कुंडल, चेन उतारने को कहा। बदमाशों ने उससे कहा कि बुजुर्ग होने के बावजूद सोने के जेवर पहनती हो, शर्म नहीं आती। इस पर महिला ने बदमाशों से कहा कि वह उनकी मां जैसी है, कुछ तो शर्म करो। इतना सुनकर बदमाशों ने वृद्धा को और पीटना शुरू कर दिया।