{"_id":"ea4ab227357c595f39b153e31d35c37a","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर पर दंपति से एक लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगनहर पर दंपति से एक लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 30 Dec 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर बिजलीघर के निकट बदमाशों ने बाइक सवार दंपति से एक लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर रिटायर्ड फौजी को छुरा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल का उपचार कराया गया।
क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी अतेश पाल सेना से रिटायर्ड हैं। मंगलवार को वह बाइक पर अपनी पत्नी मीरा के साथ नगर में एसबीआई की शाखा पर पहुंचे। दंपति ने बैंक से एक लाख रुपये निकाले। अतेश पाल ने रुपयों से भरा थैला पत्नी मीना को दिया और बाइक पर सवार होकर वापस गांव जाने लगे।
गंगनहर पुल के निकट स्थित बिजलीघर के पास पहुंचा तो पीछे से तीन बाइकों पर सवार होकर छह बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक लिया। छुरे से डराकर मीना से थैला लूट लिया। अतेशपाल ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे छुरा मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद बदमाश नानू गंगनहर पुल की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस एसएसपी के वार्षिक निरीक्षण की तैयारी में जुटी थी। इंस्पेक्टर मेहर सिंह मौके पर पहुंचे ओर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने तहरीर दी है।