दुल्हन लूट प्रकरण: सपा नेता मोहम्मद आरिफ समेत तीन गिरफ्तार, सभी को भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हन प्रकरण में मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सपा नेता मोहम्मद आरिफ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, एक नाबालिग आरोपी को किशोर संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
बागपत के दोघट क्षेत्र के मोजाबाद नागल निवासी ललित शर्मा की शादी रविवार को परीक्षितगढ़ के अल्लीपुर आलमपुर निवासी योगेंद्र की बेटी मानसी के साथ हुई थी। रविवार रात बारात लौटते समय पचपेड़ा गांव में दुल्हन की तबियत खराब होने के बाद दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने कमेंट कर दिया था। विरोध करने पर भीड़ ने दूल्हा-दुल्हन से अभद्रता, मारपीट और लूटपाट के साथ बारात की गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में 11 नामजद और 55 अज्ञात हमलावरों पर बलवा, डकैती समेत संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। जिसमें पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
मंगलवार को पचपेड़ा निवासी सपा नेता मो. आरिफ, उसके बेटे शादाब और नौकर खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआईजी अखिलेश कुमार ने फरार दो आरोपियों कामरान पुत्र इलियास और बहादुर पुत्र जुल्फिकार निवासी पचपेड़ा पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया है। मंगलवार को एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी ने फरार आरोपियों के घर दबिश दी।
पैठ लगी, बाजार रहा बंद
रविवार रात बवाल के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव बरकरार है। मंगलवार को मुख्य बाजार की दुकानें नहीं खुली। हालांकि साप्ताहिक पैठ लगी। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रहा।
एसपी साहब! पूरा गांव शर्मिंदा है
पचपेड़ा गांव के प्रधान मोप्त लियाकत और अन्य गणमान्य लोग मंगलवार को पुलिस ऑफिस पर डीआईजी और एसपी देहात से मिले। एसपी देहात से कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने गांव का माहौल बिगाड़ा है, जिससे पूरे गांव को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। प्रधान ने कहा कि दुल्हन की तबियत खराब हो गई थी, ऐसे में लोगों को बारातियों और दुल्हन की सुरक्षा करनी चाहिए थी। लेकिन इस तरह कमेंट्स कर मारपीट या दुल्हन की गाड़ी पर पथराव नहीं करना चाहिए था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में जो 12 लोग दिखाई पड़ रहे हैं, उन्हें ही जेल भेजा जाए। निर्दोष जेल नहीं जाने चाहिए। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/