{"_id":"58b32de34f1c1b5b088313ae","slug":"meat-through-out-side-on-tempel-communal-tension","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्री बालाजी मंदिर के बाहर मीट फेंकने पर बखेड़ा, सांप्रदायिक तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्री बालाजी मंदिर के बाहर मीट फेंकने पर बखेड़ा, सांप्रदायिक तनाव
Mon, 27 Feb 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 27 Feb 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
धार्मिक स्थल के बाहर मांस मिलने पर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्ट एंड रोड कैंट में श्री बालाजी मंदिर के मुख्य गेट के सामने रविवार शाम असामाजिक तत्वों ने मीट के टुकड़े फेंक दिए। आसपास के लोगों ने ये टुकड़े पड़े देखे तो भीड़ जुट गई। महामंडलेश्वर और भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर वेस्ट एंड रोड पर जाम लगाते हुए बीच सड़क पर तख्त डालकर धरना दिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मीट के टुकड़ों की सफाई करवाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
मौके पर पहुंचे आलाअधिकारी
2 of 7
मामला शांत कराने की कोशिश
सदर बाजार थाना क्षेत्र में वेस्ट एंड रोड पर श्री बालाजी मंदिर में शाम को आरती की तैयारी चल रही थी। इस बीच मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने देखा तो सड़क पर 10-15 मीटर की दूरी में मीट के टुकड़े पड़े हुए थे। लोगों के शोर मचाने पर महंत और महामंडलेश्वर महेंद्रदास भी मंदिर से बाहर आ गये। इस बीच भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। मंदिर के सामने मीट के टुकड़े फेंकने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया।
औघनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया
3 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस
हिंदू संगठनों के लोगों ने वेस्ट एंड रोड पर दोनों तरफ से जाम लगाकर औघनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया। बीच सड़क पर तख्त डालकर महेंद्र दास समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये। इस बीच हिंदू संगठनों के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए हंगामा कर नारेबाजी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया
4 of 7
मंदिर के सामने मीट फेंकने पर बवाल
मौके पर पहुंचे एडीएम ई दिनेश चंद ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई। महामंडलेश्वर ने कहा कि आधा घंटे से वह इंस्पेक्टर, सीओ और एसपी सिटी को फोन मिला रहे हैं। लेकिन किसी भी अधिकारी का फोन नहीं उठा। आरोप लगाया कि पुलिस अफसर सत्ता के इशारे पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम आयोजित करने पर उन पर और उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी माहराज के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सदर पंकज पंत
5 of 7
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात
आये दिन छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस आरोपियों को बचा रही है। बाद में मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सदर पंकज पंत से भी भाजपाइयों की तीखी नोकझोंक हुई। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क से मीट के टुकड़ों की सफाई करवाकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद भीड़ शांत हुई। इस दौरान अभिषेक जैन, तुषार गुप्ता, सन्नी शर्मा, विवेक, गौरव शर्मा, नितिन बालाजी, सौरभ, अमित वर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।