{"_id":"5ce592b8bdec2207237e301e","slug":"many-accused-sexual-assault-attacked-on-girl-and-try-suicide-of-victim-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! पहले अपहरण, फिर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक! पहले अपहरण, फिर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश
Wed, 22 May 2019 11:50 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत और समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। छह युवकों ने एक किशोरी से अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर किशोरी ने हिंडन नदी में कूदने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार करीब 15 वर्षीय किशोरी को मंगलवार सुबह गांव के ही छह युवक अपहरण कर जंगल में ले गए थे। विरोध करने पर उसका मुंह उसकी चुन्नी से बांध दिया। आरोपियों ने दरिंदगी के दौरान उसके शरीर के कई स्थानों से नोंच नोंचकर घायल कर दिया। आरोपी युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद काफी देर तक किशोरी बेसुध हालत में पड़ी रही।
विज्ञापन
इसके बाद वह आत्महत्या करने के लिए हिंडन नदी पर पहुंच गई। नदी के किनारे खेत पर काम कर रहे बागपत जिले के एक किसान ने उसे किसी तरह रोका। किशोरी ने अपने साथ हुई दरिंदगी बताई तो किसान की सूचना पर किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन किशोरी को घर ले गए। मंगलवार देर रात परिजनों ने जानी थाने पहुंचकर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर जानी बृजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी दानिश, राशिद, गुलफाम और साजेद को गिरफ्तार कर लिया है। रिहान और वाहिद फरार हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/