फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover couple committed suicide in a village of Bijnor city

प्रेम कहानी का अंत, युवक-युवती ने जहर खाकर दी जान, एक-दूसरे से करना चाहते थे शादी

Tue, 31 Dec 2019 10:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Dec 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Lover couple committed suicide in a village of Bijnor city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter

बिजनौर जनपद के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। मामला अलग- अलग समुदाय का होने के कारण इस मामले को छुपाया जा रहा है। कोई भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं बता रहा है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती एक दूसरे प्रेम करते थे। गांव वालों के अनुसार दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग अलग समुदाय होने के कारण उनकी शादी के लिए कोई भी तैयार नहीं हुआ। मंगलवार को युवती ने जहर खाकर जान दे दी। गांव वालों के मुताबिक इसका पता जब प्रेमी को चला तो वह प्रेमिका के घर पहुंचा। प्रेमिका को मृत देखकर वह वापस अपने घर पहुंचा और जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कातिल पत्नी की खौफनाक साजिश का खुलासा, प्रेमी संग मिलकर किया था पति का कत्ल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी-प्रेमिका की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों परिवार इस मामले को छुपा रहे हैं। युवती के परिजन कीड़े के काटने से युवती की मौत होना बता रहे हैं, जबकि युवक के परिजन मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में दोनों की प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ था। दोनों की मौत से क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। परिजनों ने बिना किसी को बताए युवती के शव को दफना दिया। प्रेमी के शव का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा ने ऐसी किसी भी जानकारी के होने से इंकार किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed