फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, wife had killed her husband with her lover and accused arrested

कातिल पत्नी की खौफनाक साजिश का खुलासा, प्रेमी संग मिलकर किया था पति का कत्ल

Wed, 20 Feb 2019 11:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, wife had killed her husband with her lover and accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

तीन महीने पूर्व बलवाखेड़ी में हुई कंवरपाल की हत्या के मामले का मुजफ्फरनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या की साजिश उसकी पत्नी कविता ने अपने प्रेमी पीतम के संग मिल कर रची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से मृतक युवक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। वारदात के बाद मृतक की पत्नी ने हरियाणा के दो लोगों के खिलाफ जमीन हथियाने की रंजिश बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के खुलासे के बाद नामजद आरोपियों को पुलिस की क्लीनचिट मिल गई है। 

विज्ञापन


चरथावल थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि पिछले वर्ष 19 नवंबर को बलवाखेड़ी के हनुमान मंदिर के पीछे मुजफ्फरनगर के नुमाइश कैंप निवासी कंवरपाल पुत्र जगमाल का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने युवक की संदिग्ध हालात में मौत मानते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। वारदात के बाद दो दिसंबर को मृतक की पत्नी कविता ने चचेरे देवर सुखपाल सिंह पुत्र दौलत सिंह, निवासी ग्राम कालरो थाना मधुबन जिला करनाल और उसके साथी रतन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम हसनपुर जिला करनाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने दोनों के खिलाफ पति की हरियाणा में जमीन होने और उस पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने का मॉटिव बताया था। पुलिस हत्याकांड में नामजदगी को शुरू से ही संदिग्ध मान रही थी। पुलिस ने उलझी मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में कई बिंदुओं पर पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन

वहीं इंस्पेक्टर ने मृतक कंवरपाल के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर संदिग्ध नंबरों की जांच की। इसी आधार पर गांव बलवाखेड़ी के पीतम सिंह पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया, तो पूछताछ के बाद नाटकीय अंदाज में मामले की सच्चाई सामने आई। पुलिस ने उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस हत्या की साजिश रचने वाली महिला की तलाश में लगी है।

आरोपी का महिला से भावनात्मक रिश्ता था  
एसएसआई मनोज चाहल ने बताया कि मृतक कंवरपाल की पत्नी कविता बलवाखेड़ी की है। उसका गांव के ही पीतम के साथ बचपन से ही भावनात्मक लगाव था। दोनों गांव में साथ-साथ खेले पढ़े थे। हालांकि परिजनों से कविता की शादी उससे दोगुनी उम्र के कंवरपाल से कर दी थी, जिससे महिला अक्सर परेशान रहती थी और उसके संबंध पीतम से हो गए थे। पीतम के साथ मिलकर महिला ने पति कंवरपाल की हत्या करने की साजिश रची। उसने जमीन दिखाने के बहाने अपने पति को बलवाखेड़ी बुलाया था। रात में उसे शराब पिलाई और गला घोटकर हत्या कर दी गई। घटना के खुलासे के बाद हरियाणा के नामजद दोनों आरोपियों को राहत मिल गई। मोबाइल सर्विलांस जान बचाने में बड़ा हथियार बना।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed