{"_id":"57b6087c4f1c1ba2506ec847","slug":"loot-ki-shikaar-hui-behene","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर लूट की शिकार हुई बहनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रक्षाबंधन पर लूट की शिकार हुई बहनें
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 19 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर लुटेरों ने शहर में जमकर आतंक मचाया। चार अलग-अलग जगहों पर महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम दिया। सुबह से शाम तक बदमाश बेधड़क शहर में लूटपाट करते रहे और पुलिस उनके पीछे लकीर पिटती रही।
मेरठ कॉलेज के पास लूटपाट
नई दिल्ली निवासी दर्शन पत्नी विजय हंडा रिक्शा से बेगमपुल जा रही थी। मेरठ कॉलेज के पास आईसीआईसीआई बैंक के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स छीना। जिसमें आठ हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य सामान था। महिला ने लालकुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला से पर्स छीना
बच्चा पार्क निवासी निशी पत्नी सुनील कुमार बृहस्पतिवार सुबह छह बजे रिक्शा से कचहरी के पास जा रही थी। कचहरी नाले पर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स छीन लिया। महिला ने बताया एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। इस मामले की सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
झपट्टा मार चेन लूटी
शास्त्रीनगर आई ब्लॉक की महिला बृहस्पतिवार सुबह बाइक पर अपने पति के साथ मायके जा रही थी। ईव्ज चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों में महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन ली। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला से तहरीर ली। इस मामले की कोतवाली थाने में केस दर्ज हो गया।
बेगमपुल चौराहे पर मोबाइल छीना
बेगमपुल चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर एक युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। इसकी जानकारी पर सदर बाजार और लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत नहीं सुनी और उसको मौके से टरका दिया।