फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Love in a relationship with a doctor in two years, rape, the woman Tahrir

गाजियाबाद की एक महिला डॉक्टर से मेरठ के डॉक्टर ने किया दो साल तक दुष्कर्म

Thu, 15 Dec 2016 12:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
 Love in a relationship with a doctor in two years, rape, the woman Tahrir
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ । लव इन रिलेशनशिप बनाकर गाजियाबाद की एक महिला डॉक्टर से मेरठ के एक डॉक्टर ने दो साल तक दुष्कर्म किया। महिला डॉक्टर ने शादी करने की बात कही तो डॉक्टर ने इंकार किया। महिला डॉक्टर बुधवार महिला थाने पहुंची और डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दे दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर महिला थाना कंचन सिंह ने बताया कि गाजियाबाद की एक महिला डॉक्टर अपने ड्राइवर के साथ कार से आई। उसने मेरठ के एक डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। महिला डॉक्टर ने बताया कि तीन साल पहले उसने मेरठ में एक कॉलेज में बीएमएस कोर्स करने के लिए एडमिशन लिया था। जहां पर मेरठ का एक युवक भी कोर्स कर रहा था। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके चलते दो साल से महिला डॉक्टर नौचंदी इलाके में एक किराये के मकान में डॉक्टर के साथ रहती थी। दोनों लव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। जहां पर डॉक्टर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। डॉक्टर गढ़ रोड स्थित एक  गांव से आते थे। डॉक्टर फिलहाल एक हॉस्पिटल में प्राक्टिस भी कर रहे है। इंस्पेक्टर महिला थाना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर ले ली है। एसएसपी से बातचीत करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और फिर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed