फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kushavli murdered bodies dumped in

कुशावली में हत्या कर शव फेंका

Mon, 08 Aug 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला/मेरठ
अमर उजाला/मेरठ Updated Mon, 08 Aug 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kushavli murdered bodies dumped in
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कुशावली निवासी किसान शनिवार रात खेतों में पानी देने गया था। रविवार को उसका शव झिटकरी गांव के रजवाहे के पुल के पास मिला। सूचना पर परिजन और पुलिसकर्मी भी पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह शव को अपने साथ ले गए। अंतिम क्रियाकर्म से पूर्व शव को नहलाते समय गले में रस्सी का निशान बना देखकर परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई। परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   
विज्ञापन


कुशावली निवासी सतबीर (55 वर्षीय) पुत्र हरबंशा सिंह अविवाहित था। शनिवार की रात वह झिटकरी-कुशावली के जंगल में स्थित खेत पर रजवाहे की नाली का पानी देने गया था। 
विज्ञापन

 रविवार सुबह तक वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सतबीर की तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसी बीच क्षेत्र में झिटकरी रजवाहे के पुल के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। पूर्व ग्राम प्रधान अशोक सिरोही और कई
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  कुशावली के ग्राम प्रधान सुनील कुमार, लोकेश चौहान और शिवकुमार आदि ने शव की पहचान सतबीर के रूप में की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सतबीर का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस बैरंग लौट गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने  साथ ले गए। 


  अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले शव को नहलाते समय परिजनों ने उसके गले में निशान बने देखे। इस पर परिजनों ने सतबीर कीगला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई। परिजन शव को श्मशान ले जाने के बजाय कोतवाली ले गए। पुलिस ने सतबीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सतबीर के भतीजे ने हत्या की तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed