फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Irfan Ansari was murdered in an old controversy in Bijnor district

बिजनौर: तकरार में हुई इरफान अंसारी की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि

Sat, 16 Nov 2019 11:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Nov 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Irfan Ansari was murdered in an old controversy in Bijnor district
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में नगर पंचायत बढ़ापुर की महिला सभासद के पिता इरफान की हत्या तीन दिन पूर्व तकरार की रंजिश में की गई। नगर पंचायत के एक सभासद के यहां दावत बुलाई गई थी, जहां खाने पीने के बहाने सभासदों में एकजुटता बनाई जानी थी, लेकिन इरफान अंसारी और आरोपी नौशाद के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया था। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इरफान की गला घोंटकर हत्या होना पाया गया है। आरोपी नौशाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने नौशाद को हिरासत में ले रखा है। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले बढ़ापुर में एक सभासद के घर पर सभी सभासदों को एकजुट करने के लिए नगर पंचायत के सभासदों को दावत दी गई थी। दावत में इरफान और आरोपी नौशाद भी शामिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में दोनों किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। तब वहां मौजूद बाकी लोगों ने बीच बचाव करा दिया था। तब दोनों वहां से शांत होकर चले गए थे। नौशाद ने तभी से इरफान से बदला लेने की ठान ली थी। 
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को नगर पंचायत बढ़ापुर कार्यालय में अध्यक्ष और अन्य सभासदों के साथ इरफान को देखकर नौशाद का पारा चढ़ गया। नौशाद ने इरफान से कहा कि उस दिन दावत में बहुत बदमाशी दिखा रहा था। नौशाद ने इरफान को दबोच लिया और बांहों में उसकी गर्दन दबा ली। बाकी लोग इरफान को छुड़ाने में लग गए। पुलिस के मुताबिक इरफान थोड़ी देर तक वहां जिंदा रहा। इसके बाद उसकी मौत हुई। वहां चर्चा रही कि हार्ट अटैक से इरफान की मौत हुई है। मामले में इरफान अंसारी की पुत्री व नगर पंचायत सभासद नाजिश जहां की ओर से नगर पंचायत सभासद शाहीन के देवर नौशाद बाबा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान को नौशाद ने ही कॉल करके बुलाया 

शुक्रवार को जब नगर पंचायत बढ़ापुर में बोर्ड बैठक होनी थी, तो आरोपी नौशाद ने ही कॉल करके इरफान अंसारी को बुलाया था। उसने कहा था कि नगर में होने वाले विकास कार्यों के बारे में चर्चा होनी है। यह बात रिपोर्ट दर्ज कराने वाली सभासद नाजिश जहां ने भी पुलिस को बताई। 

कुछ देर जिंदा रहा था इरफान 
पुलिस ने नगर पंचायत बढ़ापुर कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिस कमरे में इरफान का गला घोंटा गया, उसके बाहर लगे सीसीटीवी में इरफान एक बार कक्ष से बाहर निकलता दिखता है और फिर अंदर जाता है। इसके बाद जब वह फिर से कक्ष के बाहर आया, तो कक्ष के सामने ही गिर गया और उसकी हालत खराब हो गई। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हुआ।

यह भी पढ़ें: कितने बेखौफ हैं बदमाश, स्कूल संचालक की बेरहमी से हत्या, देखें घटनास्थल की तस्वीरें

एसपी और सीओ ने किया निरीक्षण 

इरफान हत्याकांड की जांच के लिए शनिवार को एसपी (देहात) विश्वजीत श्रीवास्तव और सीओ अर्चना सिंह ने बढ़ापुर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। नगर पंचायत कर्मियों से बातचीत की और सीसीटीवी फुटेज देखी। उधर, इरफान अंसारी के मोहल्ले की महिलाओं ने अधिकारियों से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
 
एसपी देहात विश्चजीत श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिन पूर्व एक सभासद के यहां दावत के दौरान नौशाद व इरफान शराब के नशे में आपस में भिड़ गए थे। तभी से दोनों में तकरार थी। उसी विवाद के चलते ही नौशाद ने इरफान की हत्या कर दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed