मेरठ में बदमाश कितने बेखौफ है। इस बात का अंदाजा इसी घटना से लगाया जा सकता है। यहां बदमाशों ने एक स्कूल संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद नकदी व जेवर लूटकर फरार हो गए। आगे तस्वीरों के साथ पूरी घटना के बारे में जानिए-
2 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
टीपीनगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी गगन विहार में शुक्रवार आधी रात हथियारबंद बदमाशों ने डकैती के दौरान स्कूल संचालक की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस स्कूल संचालक के करीबियों में कातिलों को ढूंढ रही है।
3 of 9
मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार टीपीनगर थानाक्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी में अजय मलिक उर्फ बिट्टू (62) अपने घर में ही कमलेश पब्लिक स्कूल के नाम से किड्स स्कूल चलाते थे। स्कूल की ऊपरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है।
यह भी पढ़ें: मां ने प्रेमी संग रची साजिश, फिर बेटे को दी दर्दनाक मौत, अनैतिक संबंधों का करता था विरोध
4 of 9
घटना की जानकारी लगने पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
अजय की पत्नी रचना के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 1:45 बजे तीन बदमाश ताला तोड़कर घर में अंदर घुस गए। बदमाशों ने अजय के बेडरूम में रखी सेफ खोली तो अजय की आंख खुल गई। अजय ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
5 of 9
घटना की जानकारी देते अजय के पिता
- फोटो : अमर उजाला
अजय के पिता सेंसर पाल के मुताबिक शोर सुनकर अजय के कमरे में पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी चाकू से हमला किया। बदमाश सेफ में रखे जेवर और नकदी लूटकर बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ-मुजफ्फरनगर के बाद शामली में अधिवक्ता की हत्या, पति का शव देख बिलख पड़ी पत्नी, मचा कोहराम