{"_id":"5a7d9dc34f1c1bb2208b81b1","slug":"inter-student-going-to-take-exams-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने जा रहे इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देने जा रहे इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
छात्र के घर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इंटर की परीक्षा देने जा रहे कार सवार छात्र की वाजिदपुर गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र के साथ ही इंटर की परीक्षा दे रहे साथी ने ही दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सीओ बड़ौत ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मृतक की आरोपी से कहासुनी हुई थी, जिसके चलते यह वारदात अंजाम दी गई है।
बड़ौत के न्यू रामनगर कॉलोनी निवासी अभिषेक उर्फ गुड्डू (17) पुत्र आनंद कक्षा 12 का छात्र था। शुक्रवार सुबह दस बजे वह द्वितीय पाली में मेरठ के सतवाई भोला झाल स्थित इंटर परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षा के लिए वैगनआर कार से निकला था। उसके साथ बिजरौल निवासी अरुण पुत्र राजेंद्र और बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी निवासी विनीत भी थे। वाजिदपुर गांव के नागेश्वर मंदिर से उन्हें मनीष पुत्र स्व. देवेंद्र निवासी वाजिदपुर को भी लेना था। वह भी उनके साथ ही पेपर दे रहा था। पुलिस ने बताया कि जब अभिषक ने नागेश्वर मंदिर के पास कार रोकी तो मनीष ने अपने दो साथियों के मिलकर अभिषेक की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद तीनों तमंचे लहराते हुए खेतों से होकर भाग निकले। कार में बैठे अरुण और विनीत ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, बड़ौत और बिनौली थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मूल रूप से बिजरौल निवासी मृतक के पिता आनंद ने मनीष समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आनंद का कहना है कि अभिषेक का किसी बात को लेकर मनीष से विवाद हुआ था। एसपी जयप्रकाश ने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है।