{"_id":"5a74c95b4f1c1bb3208b6fa7","slug":"income-tax-officials-questioned-by-builder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर से की आयकर अधिकारियों ने पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डर से की आयकर अधिकारियों ने पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पुराने नोट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
25 करोड़ की पुरानी करेंसी रखने के आरोपी बिल्डर संजीव मित्तल से शुक्रवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने गहनता से पूछताछ की। आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचे संजीव मित्तल से वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके यहां से बरामद हुए तमाम अभिलेखों को लेकर पूछताछ करते हुए उनके बयान रिकार्ड किए।
दिल्ली रोड स्थित राजकमल एंक्लेव निवासी बिल्डर संजीव मित्तल के आवास से पुलिस ने 29 दिसंबर को 25 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किये थे। इसके बाद आयकर विभाग ने उनके घर की तलाशी लेते हुए तमाम अभिलेख बरामद किए थे और घर को सील कर दिया था। संजीव मित्तल उसी दिन फरार हो गये थे। अब हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लेकर वह वापस आ गए हैं। बृहस्पतिवार को जहां संजीव मित्तल ने क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी से मिलकर अपना पक्ष रखा तो शुक्रवार को वह आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
आयकर विभाग के दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संजीव मित्तल के यहां से बरामद अभिलेखों के साथ ही उनके यहां बरामद हुए 25 करोड़ के पुराने नोटों की बाबत गहनता से पूछताछ हुई। सूत्रों का कहना है कि यह पूछताछ शनिवार को भी जारी रहेगी। इसके बाद एक दो दिन में ही उनके घर की सील खोलकर दोबारा से विभाग सर्च अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
कई लोग आयकर विभाग के निशाने पर
संजीव मित्तल के यहां से बरामद हुए 25 करोड़ के पुराने नोट के बाद आयकर विभाग उसी दिन से जांच में जुटा है। उनके यहां बरामद हुए अभिलेखों के आधार पर मेरठ शहर के साथ ही अन्य शहरों और राज्योें के भी कई लोग आयकर विभाग की जांच के दायरे में आ चुके हैं, जिनका रिकॉर्ड विभाग खंगाल रहा है। अब संजीव मित्तल से पूछताछ के बाद आयकर विभाग इन संदिग्ध लोगों पर तेजी से शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गया है।