फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In celebration of victory organically, head inspector injured

जीत के जश्न में बवाल, इंस्पेक्टर का सिर फूटा  

Mon, 28 Mar 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 28 Mar 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
In celebration of victory organically, head inspector injured
भारत की जीत के बाद बेगमपुल पर पथराव में घायल इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
बेगमपुल चौराहे पर भारत की जीत के जश्न के दौरान रविवार रात बवाल हो गया। उत्साड़ी भीड़ को चौराहे से हटाने के दौरान हुई धक्कामुक्की में दरोगा ने सिख युवक के सिर से पटका खींच दिया। जिस पर सिख युवक और दरोगा के बीच तीखी झड़प के साथ मारपीट हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया। सिख समाज के लोग आबूलेन पर करनैल होटल के बाहर विरोधस्वरूप इकट्ठा हुए तो इंस्पेक्टर सदर उनसे वार्ता करने पहुंच गए। इस दौरान सिर में पत्थर लगने से इंस्पेक्टर लहूलुहान हो गए। जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे भारत की जीत के बाद सैकड़ों लोग जश्न मनाते हुए बेगमपुल चौराहे पर पहुुंच गए। भीड़ अधिक होने से यहां जाम की स्थिति बन गई। यहां मौजूद एक दारोगा और पुलिस कर्मियों ने लोगों को सड़क से हटाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर पुलिस कर्मियों की लोगों से कहासुनी और हाथापाई होने लगी। इसी दौरान खींचतान में दरोगा के हाथ में सिख युवक का पटका आ गया। यह देखकर भीड़ भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटका खुलने पर सिख युवक और दरोगा के बीच हाथापाई के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद सिख युवक पर लाठी चला दी गई। पुलिसकर्मियों के लाठीचार्ज से भीड़ तितर-बितर हो गई। 
सिख युवक का पटका खींचने के विरोध में समाज के लोग आबूलेन पर करनैल होटल के सामने एकत्र हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर सदर गजेंद्र पाल सिंह वहां वार्ता करने पहुंचे तो इस दौरान भीड़ में किसी ने पत्थर फेंक दिया जो इंस्पेक्टर के सिर पर आकर लगा।


इंस्पेक्टर को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसएसपी डीसी दूबे और एसपी सिटी पहुंच गए। एसएसपी ने एसपी सिटी को सीसीटीवी फुटेज के जरिए बवालियों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से सिख युवक को हिरासत ले लिया। एसएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने लोगों से रास्ता छोड़ने को कहा तो लोगों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई की। पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने कोई बल प्रयोग नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed