फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghadi ke showroom me chori

घड़ी के शोरुम में 50 लाख की चोरी

Fri, 19 Aug 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 19 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
ghadi ke showroom me chori
बेगमपुल में घड़ी की दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
शहर में बदमाशों ने तांडव मचा रखा है। बेगमपुल पर दिनदहाड़े बदमाशों ने शटर उखाड़कर घड़ियों का शोरूम खंगाल दिया और आराम से 50 लाख का माल लेकर फरार हो गए। इस वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया। जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी।  
विज्ञापन

आबूलेन चाट बाजार निवासी विकास दीवान का बेगमपुल चौराहे पर कृष्णा वॉच कंपनी के नाम से शोरूम है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे मुंह पर रुमाल बांधकर दो बदमाश शोरूम पर पहुंचे और दोनों शटर उखाड़ डाले। करीब आधे घंटे में शोरूम खंगालकर 4.50 लाख रुपये, 575 घड़ी, 70 मोबाइल, लाइसेंसी पिस्टल समेत करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। शोरूम पर काम करने वाले कर्मचारी सुबह 10 बजे पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसकी जानकारी लगते ही शोरूम मालिक और व्यापारी मौके पर पहुंचे। लालकुर्ती और सदर बाजार थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। दो बदमाश कैमरे में कैद हुए हैं, जिसकी उम्र 18 से 20 वर्ष लग रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने किया हंगामा
व्यापारियों ने सरेआम दिन निकलते ही वारदात होने पर आक्रोश जताते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख एसपी सिटी ओमप्रकाश यादव और एएसपी कैंट सिद्धार्थ मीणा भी आ गए। गुस्साए व्यापारियों ने कहा कि ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं। बेगमबाग में एक दर्जन दुकानों में चोरी हुई। पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को पकड़कर जेल भेजा है, जबकि बाकी आरोपियों का पता तक नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी का करेंगे घेराव
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, संजय जैन, गौरव शर्मा, विजय आनंद, विपुल सिंघल समेत सैकड़ों व्यापारी नेता बेगमपुल पर पहुंचे। चेतावनी दी कि शुक्रवार को एसएसपी का घेराव करेंगे। अगर वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। आखिर मेरठ का व्यापारी कब तक लुटता रहेगा।

कहां गायब हो गई थी पुलिस
बेगमपुल पर घड़ी के शोरूम को खंगालकर बदमाश आसानी से फरार हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। यह बात लोगों के लिए हैरान करने वाली है और पुलिस के लिए शर्मनाक। अफसर बेगमपुल पर 24 घंटे पुलिस का पहरा होने का दावा करते हैं। जहां चोरी हुई, वह इलाका सदर बाजार और लालकुर्ती थाने की सीमा है। पास ही सदर बाजार थाने की पुलिस चौकी भी है। दोनों थानों की पुलिस को डीजीपी ने सख्त निर्देश दिए हुए हैं कि बेगमपुल और आबूलेन पर कोई घटना किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। तो फिर यह चोरी कैसे हो गई।

कागजों में ये थे ड्यूटी पर
घटनास्थल लालकुर्ती थाने का है। पुलिस का चार्ट बताता है कि बुधवार रात 2:30 बजे तक एसओ प्रदीप त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ गश्त पर रहे। उसके बाद एचसीपी कन्हैयालाल, सिपाही संदीप कुमार, लोकेंद्र और फैंटम पर तैनात कांस्टेबल मोहित ने सुबह तक गश्त की। सवाल उठता है कि अगर पुलिस गश्त पर थी, तो बदमाशों ने कैसे वारदात को अंजाम दिया।

वारदात बड़ी, धारा छोटी
इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन पुलिस ने नकबजनी में केस दर्ज किया है। इसकी जानकारी होने पर व्यापारियों में लालकुर्ती पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। इसकी शिकायत एसएसपी से की जाएगी।

सटीक रैकी के बाद वारदात  
पुलिस ने बताया कि शोरूम में करीब एक दर्जन कर्मचारी हैं। रक्षाबंधन के चलते पांच कर्मचारी बृहस्पतिवार को छुट्टी पर थे। सात कर्मचारियों ने पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि सटीक रैकी के बाद वारदात की गई। बदमाशों को जानकारी थी कि कीमती सामान कहां रखा है। बदमाश महंगा सामान ही ले गए हैं और सस्ता छोड़ गए।


टाइटन की सारी घड़ियां ले गए
शोरूम मालिक विकास दीवान ने बताया कि बदमाशों ने सभी घड़ियां टाइटन कंपनी की चोरी की हैं। तीन अलग-अलग जगहों पर टाइटन की घड़ियां रखी थीं। बदमाशों ने सस्ती घड़ियों को छूआ तक नहीं। विकास ने कहा कि वह बुधवार रात 9:30 बजे शोरूम बंद करके गए थे। हल्की बारिश होने के चलते लाइसेंसी पिस्टल भी शोरूम में रख दी थी। उसे भी बदमाश ले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed