फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gangrape viedio

छात्रा से गैंगरेप कर बनाई वीडियो, पिता को भेजी

Sat, 04 Mar 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
gangrape viedio
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप कर वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो को छात्रा के पिता के पास भेज दिया। साथ ही सोशल साइट पर अपलोड कर सीडी बनाकर बांट दी। शुक्रवार को मामला पुलिस अफसरों के पास पहुंचा तो पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराते हुए तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र स्थिति एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि 28 फरवरी को वह घर के बाहर कूड़ा डालने जा रही थी। इस दौरान गांव के ही आसिफ पुत्र मुस्ताक, सलमान पुत्र वकील और भूरे पुत्र इकबाल ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि तीनों युवक छात्रा को खेत में ले गये और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गैंगरेप किया। शाम के समय छात्रा को होश आया तो आरोपी उसे घर से कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गए। जिसके बाद आरोपी युवकों ने छात्रा को धमकी दी अगर थाने में या किसी भी परिजन से घटना के बारे में बताया तो उसकी वीडियो नेट पर डाल देंगे। बृहस्पतिवार को छात्रा की तबियत बिगड़ी तो परिजनों को पूरे मामले का पता चला। इसके बाद आरोपी युवकों ने छात्रा के पिता के व्हाट्सएप और गांव में अन्य युवकों के मोबाइल पर वीडियो भेज दी। यहीं नहीं आरोपियों ने सीडी बनाकर उसको बांट दिया।  शुक्रवार को पीड़ित परिजन छात्रा को लेकर भावनपुर थाने पहुंचे और वीडियो पुलिस को सौंपी। एसओ भावनपुर सतेंद्र यादव ने बताया कि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आसिफ, सलमान और भूरे के खिलाफ अपहरण, रेप, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed