{"_id":"5c74527bbdec2273ab607f3f","slug":"gangawar-three-crooked-injured-in-lisadiaget","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ीगेट में गैंगवार, तीन बदमाश हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिसाड़ीगेट में गैंगवार, तीन बदमाश हुए घायल
Tue, 26 Feb 2019 02:09 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:09 AM IST
सार
- कुख्यात सारिक और सलमान की गैंगवार में अब तक हो चुकी हैं 12 हत्या
- दो बदमाशों को लगी गोली, एक पर कुल्हाड़ी से वार कर छह गोली मारी
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिसाड़ीगेट में कुख्यात सारिक और सलमान के गुर्गों में सोमवार को फिर गैंगवार हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। इसमें दो बदमाशों गोली लगने से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष का एक बदमाश पर कुल्हाड़ी से वार कर छह गोलियां मारी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला लिसाड़ीगेट के जामिया चौक लखीपुरा गली नंबर-18 का है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि कोतवाली का कुख्यात सारिक गैंग का गुर्गा शाहरुख और सलमान गैंग के असलम पहलवान के बीच रास्ते में टाटा मैजिक खड़ा करने को लेकर एक सप्ताह पहले विवाद हुआ। सोमवार रात 11 बजे दोनो पक्ष के बीच समझौते की बात हुई। इसमें शाहरुख और दिलशाद समेत आठ लोग असलम पहलवान के यहां पर गए। दोनों में पंचायत चल रही थी तभी सलमान गैंग के गुर्गे सलमान, मेहराजुद्दीन और दो अज्ञात ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी गोलियां चलाई। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच करीब 50 से अधिक राउंड गोलियां चली। इसमें शाहरुख पर कुल्हाड़ी से हमला कर पेट में छह गोलियां मारी गई, जबकि दिलशाद के चेहरे पर दो गोलियां लगी है। वहीं, सलमान गैंग का मेहराजुद्दीन भी घायल हो गया। लोगों ने घायल दिलशाद और शाहरुख को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
एंबुलेंस खड़ी थी, टेंपो से घायल पहुंचाए अस्पताल
लोगों ने बताया कि दोनों घायलों को हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन काफी देर तक डॉक्टर के न आने पर परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल परिसर में एंबुलेंस खड़ी होने के बाद भी उन्हें मना कर दिया गया। इसके बाद लोग घायलों को टेंपो से दूसरे अस्पताल ले गए। यहां से शाहरुख को गंभीर हालत में परिजनाें ने लोकप्रिय अस्पताल और दिलशाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, मेहराजुद्दीन भी एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
अब तक जा चुकी हैं कई जानें
सारिक-सलमान में गैंगवार छिड़ी हुई है। इसमें सलमान के चाचा आरिफ और भतीजे सद्दाम की हत्या हो चुकी है। इसके बाद नवीन फल मंडी रियाजुद्दीन की हत्या हुई थी। सारिक की डेयरी पर दो नौकरों की हत्या समेत करीब एक दर्जन लोगों की हत्या इस गैंगवार में अब तक हो चुकी है।
जेल जा चुके दोनों घायल
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि घायल शाहरुख और दिलशाद पहले भी जेल जा चुके है। हाल में ही शाहरुख जेल से छूटकर आया है। घायलों का पुलिस आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस फरार आरोपी असलम पहलवान समेत अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। एक आरोपी मेराजुद्दीन को हिरासत में ले लिया है।