फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gang rap in meerut

गैंगरेप पर हाईकोर्ट में जवाब देगी पुलिस

Sat, 26 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 26 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
gang rap in meerut
गैंगरेप प्रकरण में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ने पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी है। हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से जवाब मांगा है। ऐसे में पूरे मामले में हाईकोर्ट में जवाब देने की तैयारी चल रही है। एसएसपी ने कहा कि मामले में हाईकोर्ट के सामने अधूरे तथ्य पेश किए गए हैं। अब पूरा जवाब शासन के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ड्रग्स स्कैंडल और गैंगरेप प्रकरण में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई न होने से क्षुब्ध पीड़ित छात्रा के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। पीड़ित छात्रा के पिता ने याचिका में सवाल उठाए थे कि मेरठ में ड्रग्स माफिया नाबालिगों को नशे का शिकार बना रहे हैं और उन्हें नशे का आदी बनाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया था कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सत्ताधारियों के दबाव में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। न ही ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ ही कार्रवाई की गई। इस पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने सख्त टिप्पणी करते हुए प्रमुख सचिव गृह एवं डीजीपी से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। हाईकोर्ट द्वारा सरकार को भेजे गए नोटिस से मेरठ पुलिस में खलबली मच गई है। पुलिस महकमा पूरे मामले का जवाब तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डीसी दूबे का कहना है कि न्यायालय के समक्ष पूरे तथ्य नहीं पेश किए गए हैं। गैंगरेप मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और विवेचना की जा रही है। हाईकोर्ट में सभी बिंदुओं पर जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed