फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gang rap in meerut

चलती कार में लूट ली दिल्ली की युवती की अस्मत

Sun, 13 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 13 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
gang rap in meerut
दिल्ली निवासी एक महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी महिला को मोदीपुरम के एक अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। तीनों में एक महिला का प्रेमी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूरे मामले की जानकारी ली और डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली के कश्मीरी गेट निवासी एक महिला को शुक्रवार शाम नकुल नाम का एक युवक गाजियाबाद से मेरठ लाया था। महिला के साथ नकुल और उसके दो अन्य साथियों ने कार में गैंग रेप किया। इसके बाद वह बाईपास स्थित एक होटल में ले गए, जहां फिर से गैंगरेप किया। महिला की हालत बिगड़ने पर तीनों युवक उसे मोदीपुरम के अस्पताल ले आए। जब चिकित्सक महिला की जांच कर रहे थे तो तीनों युवक वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद महिला अस्पताल परिसर में रोने लगी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस  दो घंटे बाद पहुंची। पुलिस ने महिला को चिकित्सा परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद महिला के परिजनों को फोन करके सूचना दी। एसओ पल्लवपुरम सतेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। महिला के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से परेशान होकर आई थी
पीड़ित महिला ने बताया कि उसे थायराइड और दिल की बीमार है। उसके एक बेटा और एक बेटी है। आए दिन उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। उसकी बेटी भी उससे झगड़ा करती है। परिवार के लोगों से परेशान होकर वह नकुल के साथ आई थी।


शादी का दिया झांसा
महिला ने बताया कि उसके पति मेरठ में एक फ्लैट खरीदना चाहते थे। वह मेरठ नकुल के साथ आए थे। नकुल पेशे से ड्राइवर है और दिल्ली में ही रहता है। उसने पति के मोबाइल से मेरा नंबर निकालकर मेरे साथ बात करनी शुरू कर दी। धीरे-धीरे प्रेम-प्रसंग हो गया। वह मेरे साथ कोर्ट मैरिज करने की बात करता था। जिसके चलते वह उसके साथ रहने के लिए राजी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed