फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gang rap in meerut

दुल्हन बनाने का झांसा देकर छह माह तक लूटी आबरू

Tue, 24 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 24 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
gang rap in meerut
बिटिया से गैंगरेप के प्रयास का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसे एक युवक ले गया। और बंधक बनाकर छह माह तक गैंगरेप किया गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि विगत जून माह में उसे सरधना निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने युवक के खिलाफ विगत 12 जून को थाना सरधना में बहला फुसलाकर अपहरण किए जाने का  केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि आरोपियों को जब इस केस का पता चला तो साजिश के तहत आरोपी युवक उसे इलाहाबाद ले गया और उससे फर्जी तरीके से शादी की। इलाहाबाद से वापस लौटने पर यह कहते हुए अपने एक दोस्त के घर ले गया कि जब तक केस खत्म नहीं होता, वह वहीं रहे। बाद में उसे ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके साथी छह युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर युवक उसके साथ मारपीट करते थे। पीड़ित युवती का कहना है कि वह 18 नवंबर को किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची।


गुहार के बाद भी नहीं कार्रवाई

पीड़ित युवती के पिता का कहना है कि बेटी के घर पहुंचने पर वह ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद का आरोप है कि विगत 20 नवंबर को इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 22 नवंबर को आरोपियों ने पीड़िता को उसके घर से जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। आरोप है कि पुलिस नेताओं के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को फिर एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed