{"_id":"7b0b6383aeab038cbca6dee45cd47593","slug":"gang-rap-in-meerut-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली की युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली की युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 11 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर दो युवकों ने दिल्ली की एक युवती को गैंगरेप का शिकार बनाया। उन्होंने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर क्षेत्र के एक मकान में दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को दिल्ली की बस में बैठाकर रवाना कर दिया। पीड़ित युवती परिजनों के साथ दौराला थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन माह पूर्व मोबाइल फोन पर प्रताप नामक युवक से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद प्रताप ने उसे कई बार मिलने के लिए दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों में बुलाया। आरोप है कि लगभग दस दिन पूर्व प्रताप ने उसे दिल्ली के कनॉट पैलेस बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में उसे दौराला क्षेत्र के एक मकान में ले आया। यहां प्रताप ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने अपने साथी खतौली निवासी सुबोध को भी बुला लिया। सुबोध ने भी उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद सुबोध ने उसे दौराला बस स्टैंड से दिल्ली जाने वाली बस में बैठाकर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
युवती ने इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन युवती को लेकर शनिवार को एसएसपी से मिले थे। एसएसपी के आदेश पर दौराला थाने पहुंचकर प्रताप और सुबोध के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करके युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच में जुट गई है।
नौकरी लगी या नहीं
एसएसआई हाकिम सिंह गोप ने बताया कि करीब तीन माह पहले प्रताप और युवती में दोस्ती हुई थी। प्रताप के पूछने पर युवती ने उसे ग्रेजुएट बताया था। इसके बाद उसकी नौकरी लगवाने के नाम पर प्रताप युवती से कई बार दिल्ली, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में मिला था। दस दिन पहले भी उसने युवती को बुलाया था। दौराला के पास युवती को कहां लाया गया, इसकी जांच की जा रही है। युवती आरोपी प्रताप का पता नहीं बता पाई है। उसने सुबोध को खतौली निवासी बताया है। एसएसआई के अनुसार प्रताप और सुबोध के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।