{"_id":"776200d25dfbc3e8f6cf9a8b470acd0f","slug":"gang-rap-in-meerut-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 09 Jan 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के गांव निवासी युवती से एक युवक शादी का झांसा देकर आठ महीने तक दुष्कर्म करता रहा। युवती गर्भवती हुई तो उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोप है कि युवक उसे अपनी बहन के मकान पर ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट करते हुए उसके गर्भ को गिराने का प्रयास किया। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
युवती अपनी मां के साथ गांव में रहती है। जबकि उसके दो भाई अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं। आरोप है कि उसकी भाभी का भाई अनीस पुत्र गामा निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट का उसके घर आना जाना था। एक अप्रैल को उसकी मां काम पर गई थी, अनीस घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती अनीस का विरोध किया तो उसने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई।
उसने अनीस से इस संबंध में बात की तो उसने उसे शादी के बहाने अपनी बहन के यहां बुला लिया। चार दिसंबर को युवती अनीस के बुलाए स्थान पर पहुंची तो वहां उसके परिजन और रिश्तेदार भी मौजूद थे। सभी ने उसके साथ मारपीट की। रात में अनीस ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्भ गिराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
युवती किसी तरह जान बचाकर अपनी मां के पास पहुंची। चार जनवरी को युवती ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ खरखौदा पीयूष दीक्षित का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।