{"_id":"592075e14f1c1bd91af238ed","slug":"former-mla-s-nephew-s-murder-revealed-brother-killed-brother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई ने ही की सगे भाई की हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने ही की सगे भाई की हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Sat, 20 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
हत्या का खुलासा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पूर्व विधायक के भतीजे अजीत उर्फ चुन्नू की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके ही सगे भाई अमित उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़े को बरामद कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी तहेरा भाई अभी फरार है।
ग्राम बेहड़ा निवासी 30 वर्षीय अजीत उर्फ चुन्नू का शव 19 मई को सुबह फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम दतौली मुगल के जंगल में सड़क किनारे पड़ा मिला था। मृतक के भाई अमित उर्फ मोनू ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. महावीर राणा का भतीजा होने के चलते मामला हाई प्रोफाइल माना जा रहा था। जिस कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर छानबीन की तो पुलिस मृतक के घर तक जा पहुंची।
एसएसपी एससी दुबे ने बताया कि क्राइम ब्रांच और फतेहपुर पुलिस की टीम ने शनिवार को अजीत की हत्या के आरोप में उसके भाई अमित उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो मामला चौंकाने वाला सामने आया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में अमित ने बताया कि मृतक अजीत उसका छोटा भाई था। वह काफी समय से किन्नरों के साथ रह रहा था। जिससे पूरा परिवार बेइज्जती महसूस कर रहा था। 18 मई की रात को अमित ने घर में सोते समय अजीत के सिर पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद अपने ताऊ के लड़के तेग सिंह उर्फ लीलू की मदद से बाइक पर ले जाकर दतौली मुगल के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया। जबकि तेग सिंह उर्फ लीलू फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नंगे पैर शव मिलने से परिजनों पर हुआ हत्या का संदेह
हत्या
पुलिस को हत्या का रास्ता मृतक अजीत उर्फ चुन्नू के नंगे पैरों से मिला। पुलिस के अनुसार हत्या कहीं रास्ते में अथवा किसी और स्थान पर की गई होती तो मृतक जूता, चप्पल जरूर पहने होता। पुलिस ने मृतक की चप्पल, जूतों की शव मिलने वाले स्थान के आसपास तलाश की, लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो संदेह गहरा गया। जब जांच की गई तो एक के बाद एक कड़ी जुड़ती चली गई और पुलिस ने अमित उर्फ मोनू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया।
एसएसपी एससी दुबे ने बताया कि डीआईजी की ओर हत्या का खुलासा करने वाली टीम को 12 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। टीम में फतेहपुर थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भगवत सिंह, संदीप भाटी, जगपाल राणा, अभिसूचना विंग के प्रभारी पवन शर्मा, कुनाल मलिक, मोहित कुमार, अरुण शामिल रहे।