{"_id":"58b9af594f1c1b214e8319f5","slug":"filed-case-against-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसी की आत्महत्या में एसडीएम के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचपीसी की आत्महत्या में एसडीएम के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, प्रताड़ना का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचसीपी बिजेंद्र आत्महत्या मामले में बेटे की तहरीर पर खरखौदा पुलिस ने मुजफ्फरनगर के एसडीएम सदर राम अवतार गुप्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार शाम बिजेंद्र के बडे़ बेटे अरविंद की तरफ से खरखौदा पुलिस को तहरीर दी गई थी। उधर, एक्सपर्ट्स ने सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग का मिलान शुरू कर दिया है।
तहरीर में अरविंद ने कहा कि पत्रावली गुम होने के मामले में एसडीएम राम अवतार गुप्ता ने उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। उसके पिता की सर्विस मात्र छह माह बची थी। खरखौदा इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर एसडीएम राम अवतार गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस किसी दबाव में नहीं आएगी। पुलिस अधिकारियों ने शासन से इस मामले में अनुमति लेने के लिए प्रक्रिया शुूरू कर दी है।
एसडीएम से होगी पूछताछ
- विवेचना और साक्ष्य के आधार पर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ड्यूटी पर हैं तो शासन से अनुमति मिलते ही उनसे पूछताछ की जाएगी। सुसाइड नोट पर हैंड राइटिंग और हस्ताक्षर का मिलान भी एचसीपी के बैंक खाते और अन्य दस्तावेजों से किया जा रहा है।
विज्ञापन
- विनोद कुमार सिरोही, सीओ किठौर
दोषी मिले तो एक्शन
- एचसीपी आत्महत्या मामले में यदि एसडीएम सदर राम अवतार गुप्ता दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सेवा नियमावली के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, डीएम, मुजफ्फरनगर