फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demanded of 10 lakhs has been sought from son of village Pradhan in Baghpat district

प्रधान के बेटे से मांगी दस लाख रुपए की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Thu, 27 Jun 2019 08:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jun 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Demanded of 10 lakhs has been sought from son of village Pradhan in Baghpat district
रंगदारी मांगी - फोटो : अमर उजाला

बागपत में निरपुड़ा गांव की प्रधान मुनेश देवी के पुत्र निश्चय राणा से मोबाइल पर दस लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने रंगदारी नहीं देने पर दोनों भाइयों की हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन


निरपुड़ा गांव निवासी निश्चय राणा ने बताया कि उसकी मां मुनेश देवी वर्तमान में ग्राम प्रधान है। उसके पिता ब्रजपाल की 29 सितंबर 2012 में गोली मारकर हत्या की। इस मुकदमे में वह गवाह है। 23 जून को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी अपने पिता की हत्या के मुकदमे में समझौता नहीं किया। अब तुम्हें भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। यदि अपनी और अपने भाई निवेश की जान प्यारी है तो उनके पास 28 जून से पहले दस लाख रुपए भिजवा दो। 
विज्ञापन


इसके बाद कॉल करने वाले ने उसकी दो हिस्ट्रीशीटरों से भी बात कराई। उन्होंने भी दस लाख रुपए नहीं भिजवाने पर दोनों भाइयों को मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद ग्राम प्रधान का परिवार भयभीत है। पीड़ित ने अज्ञात में तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ रमेश सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के बेटे ने रंगदारी मांगने और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दे दी। जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई है, उसकी डिटेल निकलवाई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed