फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body found in court premises in Meerut and police engaged in investigation through CCTV cameras

Meerut: वीआईपी क्षेत्र में लाश मिलने से सनसनी, कंकाल हो चुकी बॉडी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Fri, 01 Mar 2024 02:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Mar 2024 02:35 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के वीआईपी क्षेत्र में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव का अधिकतर हिस्सा कंकाल में तब्दील हो चुका है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Dead body found in court premises in Meerut and police engaged in investigation through CCTV cameras
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कचहरी परिसर के पास शुक्रवार सुबह एक पुरुष का काफी पुराना शव पड़ा मिला। शव का अधिकतर हिस्सा कंकाल में तब्दील हो चुका था। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। वीआईपी क्षेत्र में शव मिलने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


वहीं, थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव मौके पर कैसे पहुंचा, इसकी पड़ताल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शव का चेहरा कंकाल में बदल चुका है। हाथ भी आधे कंकाल में तब्दील हो चुके थे। किसी युवक का कंकाल लग रहा है। उसने ट्रैक सूट पहन रखा था और पैरों में जूते भी हैं। जमीन पर बिछे हुए कंबल पर कंकाल मिला है। उसके पास कुछ सामान भी मिला है। माना जा रहा है कि किसी ने हत्या कर पुराने शव को यहां ठिकाने लगाया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, बाल नोंचे गए, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप

वीआईपी क्षेत्र में यह शव आखिर कहां से आया। कौन उसे यहां फेंक गया। पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच कचहरी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमेरों की मदद से कर रही है। शव क्षत-विक्षत होने की वजह से उसकी पहचान करनी भी पुलिस के लिए चुनौती बन सकती है। मौत का कारण जानना भी मुश्किल हो सकता है।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी को देवर संग आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर जानलेवा हमला, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed