फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Darauga's spoiled son felony, video viral

दरोगा के बिगड़ैल बेटे की गुंडागर्दी, वीडियो वायरल

Tue, 21 May 2019 04:17 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 21 May 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
Darauga's spoiled son felony, video viral
वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। शहर में बदमाशों का ही नहीं, पुलिसवालों के बिगडै़ल बेटों का भी खौफ है। सर्किट हाउस में एक दरोगा के बिगड़ैल बेटे की गुंडागर्दी देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस दरोगा के बेटे मोहित ने 15-20 युवकों का गिरोह बना रखा है। सिविल लाइन इलाके में इस गिरोह का आतंक है। लाठी-डंडों के साथ अवैध असलहों से ये लैस रहते हैं। सोमवार को दरोगा के बेटे और उसके साथियों द्वारा नाबालिग छात्र की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद गिरोह की गुंडागर्दी सार्वजनिक हुई है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर जिले में तैनात दरोगा मनोज कुमार का इकलौता बेटा मोहित उर्फ गोलू है। मोहित व उसके कई साथी एक नाबालिग छात्र को पकड़कर सर्किट हाउस लाते हैं। मोहित पहले छात्र से पूछताछ करता है और फिर उसकी पिटाई शुरू कर देता है। मोहित और उसके साथी छात्र को बेहरमी से पीटने लगते है। मुक्के और लाठी डंडों की उस पर बरसात शुरू हो जाती है। छात्र माफी मांगते हुए अपनी जान बचाने के लिए मोहित के सामने गिड़गिड़ाता रहता है।  
विज्ञापन

फिर ले गए दौराला के जंगल
पीटने के बाद नाबालिग छात्र की हत्या करने के इरादे से मोहित व उसके साथी कार में डालकर दौराला के जंगल में ले गए। जहां पर गुंडागर्दी की सारी हदें पार हो गई। इस छात्र के मुंह में पेशाब तक करने का प्रयास किया गया। आरोपी युवकों ने कई बार छात्र की कनपटी पर बंदूक तानकर गोली मारने की बात भी कही। गनीमत रही कि छात्र की जान बच गई। मोहित व उसके साथियों ने उसकी हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की का बताया गया मामला
मामले की तस्दीक करने के लिए अमर उजाला की टीम मोहनपुरी गई। वहां पता चला कि नाबालिग छात्र एक लड़की से बात करता था। उक्त लड़की की मोहित के एक साथी से दोस्ती है। इसकी जानकारी लगने के बाद मोहित और उसके साथियों ने छात्र पर कहर बरपाया। जबकि छात्र बार बार चिल्लाता रहा कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। जैसा मोहित भैया कहेंगे वह मानेगा। इसके बावजूद उसे खूब पीटा गया।
वायरल हुए वीडियो ने खोली पोल
वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा के बेटे और उसके साथियों की पोल खुल गई। मामला पुलिस तक न पहुंच पाए, इसको लेकर काफी प्रयास किया गया। वीडियो में गुंडागर्दी करने वालों में मोहित के साथ कई युवक दिखाई दे रहे हैं, जो कि पुलिसकर्मियों के बेटे बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि पुलिस लाइन में कई पुलिसकर्मियों के बेटे मोहित के साथ शहर में गुंडागर्दी करते हैं।


वायरल हुई वीडियो की जांच कराई जा रही है। गुंडागर्दी करने वाला एक युवक दरोगा का बेटा बताया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कानून सबके लिए एक है। उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed